एक्सप्लोरर

आतंकवादी संगठनों के रहनुमाओं को बेनकाब करने का वक्त: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज दुनिया के नेताओं से कहा कि यह उन देशों को ‘बेनकाब करने’ और ‘जिम्मेदार ठहराने’ का समय है जो आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया कराते हैं और उन्हें पनाह देते हैं.

संयुक्त: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के नेताओं से कहा कि यह उन देशों को ‘बेनकाब करने’ और ‘जिम्मेदार ठहराने’ का समय है जो आतंकवादी संगठनों को धन मुहैया कराते हैं और उन्हें पनाह देते हैं. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने पाकिस्तान को ‘अराजकताओं के एजेंटों’ का समर्थन करने को लेकर चेतावनी दी थी. संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने पहले भाषण में ट्रंप ने कहा कि सभी जिम्मेदार राष्ट्रों को आतंकवादियों और ‘उन्हें शह देने वाले इस्लामिक चरमपंथियों’ का मुकाबला करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हम कट्टर इस्लामिक आतंकवाद को रोकेंगे क्योंकि हम उसे अपने देश को, वाकई में पूरी दुनिया को तहस-नहस नहीं करने दे सकते. ’’ उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए कहा, ‘‘यह उन देशों को बेनकाब करने और जिम्मेदार ठहराने का समय है जो आतंकवादी संगठनों की फंडिंग करते हैं और उन्हें पनाह देते हैं.’’ ट्रंप ने कहा कि देशों को आतंकवादियों को उनकी घिनौनी विचारधाराओं के चलते पनाहगाह, प्रशिक्षण, फंडिंग और किसी भी प्रकार के सहयोग से वंचित करना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने देशों से उन्हें हर हालत में खदेड़ देना चाहिए. यह उन देशों को बेनकाब करने और जिम्मेदार ठहराने का वक्त है जो अलकायदा, हिज्बुल्ला और तालिबान जैसे आतंकवादी संगठनों को सहयोग पहुंचाते हैं और पैसा उपलब्ध कराते हैं.’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी, आतंकवादियों को कुचलने और पनाहगाहों को फिर से उभरने से रोकने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में अपनी नयी रणनीति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में आतंकवादियों को पराजित करना है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी फिलहाल यहां हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में अपने देश के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे हैं. पिछले महीने ट्रंप ने आतंकवादियों को पनाहउपलब्ध कराने को लेकर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget