एक्सप्लोरर

Coronavirus की उत्पत्ति से लेकर अब तक के क्रमिक विकास का पता चला, तीन वंशावली खोजी गई- स्टडी

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में अब तक अस्सी हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और पंद्रह लाख से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं.

लंदन: वैज्ञानिकों ने वुहान से शुरू होकर यूरोप और उत्तरी अमेरिका तक कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद इस विषाणु की उत्पत्ति से लेकर अब तक के क्रमिक विकास का पता लगा लिया है. यह ऐसी कामयाबी है जो कोरोना वायरस की उत्पत्ति से लेकर उसके स्वरूप में हुए तमाम बदलावों पर रोशनी डालेगी. अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक नोवल कोरोना वायरस के तीन विभिन्न “रूपांतर” हैं जो करीब से संबंधित वंशों का समूह है जिन्हें उन्होंने ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ से अंकित किया है.

अध्ययन में मानव मरीजों से अनुक्रमित शुरुआती 160 पूर्ण विषाणु जीनोम (जीनों का समूह) का आकलन कर सार्स-सीओवी-2 के कुछ मूल प्रसार को वंशावलियों में इसके परिवर्तित स्वरूप के जरिए मैपिंग की गई.

अध्ययन के प्रमुख लेखक, कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के आनुवंशिकी विज्ञानी पीटर फोर्स्टर ने कहा, “बहुत तेजी से बहुत उत्परिवर्तन हुए हैं जिससे कोविड-19 वंश वृक्ष को ठीक-ठीक समझना मुश्किल था. हमने विश्वसनीय लगने वाली सभी वंशावलियों की एक साथ कल्पना करने के लिए गणित के नेटवर्क अल्गोरिद्म का इस्तेमाल किया.”

फोर्स्टर ने कहा, “इन तकनीकों को ज्यादातर डीएनए के जरिए पूर्व ऐतिहासिक मानव आबादी के विकास के मानचित्रण के लिए जाना जाता है. हमारा मानना है कि यह पहली बार है जब उन्होंने कोविड-19 जैसे कोरोना वायरस के क्रमिक विकास का पता लगाने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया है.”

वैज्ञानिकों ने 24 दिसंबर 2019 से लेकर चार मार्च 2020 के बीच दुनिया भर से लिए नमूनों से विषाणु के जीनोम से प्राप्त डेटा का इस्तेमाल किया है. अध्ययन में कोविड-19 के तीन रूपांतरों और उनमें हुए उत्परिवर्तनों के बारे में विस्तार से बताया गया है. यह अध्ययन ‘पीएनएएस’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.

बता दें कि कोरोना वायरस से अब तक दुनिया के 192 देशों में 80 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. वहीं अब तक दुनियाभर में पंद्रह लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

कोरोना वायरस संबंधी नकली दवाइयों के कारोबार में इजाफा, WHO ने चेताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Ishaq Dar: पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
पाक विदेश मंत्री इशाक डार के पोते ने की घिनौनी हरकत! 2 विदेशी महिलाओं को बनाया हवस का शिकार, जानें पूरा मामला
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget