एक्सप्लोरर

Dubai Hotel: आसमान में पार्टी कराएगा दुबई का यह होटल, जानें क्या-क्या होगा खास

Parties In Sky: दुबई के एक होटल ने पार्टी के शौकीन लोगों के लिए खास पेशकश की है. दरअसल, यह होटल प्राइवेट जेट के जरिये आसमान में पार्टी कराने जा रहा है, जिसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई है.

Viral News: पार्टी के शौकीन लोगों के लिए यह खबर उत्साहित करने वाली है. दरअसल, दुबई के होटल ने आसमान में पार्टी करने की पेशकश की है. यह पार्टी 16 पैसेंजर वाले प्राइवेज जेट पर की जाएगी, जिसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. इस विशेष पार्टी का लुफ्त उठाने वालों को सिर्फ 14,000 डॉलर 1 घंटे का भुगतान करना होगा.

गौरतलब है कि दुबई वैसे भी दुनिया भर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जाना जाता है. यहां स्थित लक्जरी होटल्स के बीच एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची रहती है. ऐसे में एक होटल व्यवसायी ने अपने ग्राहकों को आसमान में पार्टी करने का प्लान बनाया है. होटल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर कर इस बात की जानकारी दी है.

प्राइवेट जेट के जरिये जाएंगे ग्राहक 

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी-हार्ड फाइव होटल एंड रिसॉर्ट्स ने अपने 16-यात्री वाले निजी जेट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. बुकिंग के दौरान होटल ने साफ़ तौर पर बताया है कि ग्राहकों को आसमान में एंटरटेनमेंट मिलेगा. यात्रा के दौरान पार्टी ऑर्गनाइज की जाएगी. होटल ने स्पष्ट कर दिया है कि शौक़ीन मिजाज लोग निजी जेट को 12 घंटे तक के लिए भी बुक कर सकते हैं. 

खास तरह का डिजाइन किया गया है विमान 

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में होटल ने जानकारी देते हुए लिखा है कि हम आपको अगले स्तर पर ले जा रहे हैं. फ्लाई फाइव की घोषणा करते हुए हम बेहद ही उत्साहित हैं. होटल ने अपनी निजी जेट की खासियत का भी जिक्र किया है. उन्होंने बताया है कि यह विमान खास तौर पर सेलिब्रेशन और अपनी सीट से बाहर उठकर डांस करने के लिए बनाया गया है. विमान में अलग अलग तरह की एलईडी लाइटें लगी हैं, जो पार्टी करने वालों को बेहतरीन अनुभव देंगी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FIVE Hotels and Resorts (@fivehotelsandresorts)

विमान में किंग-साइज़ बेड वाला बेडरूम भी मौजूद है. साथ ही स्पा और शॉवर लेने की भी व्यवस्था है. फाइव ग्लोबल होल्डिंग्स के अध्यक्ष और संस्थापक कबीर मूलचंदानी ने अपनी इस खास सुविधा को लेकर कहा कि हमने खुद को एक एंटरटेनमेंट कंपनी के रूप में सोचना शुरू कर दिया है. प्रतिस्पर्धा में बने रहे के लिए नए नए प्रयोग की आवश्यकता बेहद जरुरी है. 

ये भी पढ़ें : TTP Support Imran Khan: पाकिस्तान का जानी दुश्मन TTP आखिर क्यों कर रहा है इमरान की तारीफ, क्या है इसके पीछे की वजह? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'US का टेरिटरी', हॉर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', हॉर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget