एक्सप्लोरर

Coronavirus: अमेरिका ने इंसानों पर शुरू किया परीक्षण, साल के अंत तक आएगी वैक्सीन

अब तक कोरोना वायरस की वजह से 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित हैं.इस वायरस की वजह से 6 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है. अभी तक इस वायरस का कोई वैक्सीन नहीं बना है. वहीं एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार कोरोना वायरस वैक्सीन का परीक्षण अगले सप्ताह से शुरू होने जा रहा है. साथ ही इस वायरस से संक्रमित पहले व्यक्ति पर सोमवार से परीक्षण किया जाएगा और देखा जाएगा कि इस वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा है. इस परीक्षण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान कर रहा है. ये परीक्षण वॉशिंगटन के हेल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट में होगा. विशेषज्ञों का कहना है कि इसके सफल परीक्षण के बाद वैक्सीन को पूरी तरह से विकसित करने में एक साल का समय लग सकता है.

बता दें कि दुनिया भर में कई फार्मास्युटिकल कंपनियां वर्तमान में कोरोना वायरस के टीके पर काम कर रही हैं. अब तक कोरोना वायरस की वजह से 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों को संक्रमित हैं. वहीं इस वायरस की वजह से 6 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड की एक टीम ने पिछले महीने घोषणा की थी कि उन्होंने कोरोना वायरस से निपटने के लिए वैक्सीन तैयार कर लिया है. फिलहाल उस वैक्सीन का जानवरों पर परीक्षण चल रहा है. यूनिवर्सिटी के केमिस्ट्री प्रोफेसर पॉल यंग का कहना है कि इस पर 20 से अधिक टीमें काम कर रही हैं.

नहीं थम रहा है कोरोना वायरस

ताजा आकंड़े के मुताबिक, कोरोना वायरस से अबतक 6 हजार 515 मौतें हुई हैं. कोरोना से चीन में सबसे ज्यादा 3 हजार 213 मौतें हुईं हैं. चीन के बाद इटली में 1 हजार 809, ईरान में 724, स्पेन में 292, फ्रांस में 127 और अमेरिका में 68 मौतें हुईं हैं. वहीं इससे 1 लाख 69 हजार 415 लोग संक्रमित हैं.

भारत में कोरोना वायरस के अबतक 110 मामले

वहीं, भारत में कोरोना वायरस के अबतक 110 मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 32, केरल में 25, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 12, राजधानी दिल्ली में 7, कर्नाटक में 6, राजस्थान में 4, तेलंगाना में तीन, लद्दाख में तीन, जम्मू-कश्मीर में दो, तमिलनाडु,पंजाब और आंध्र प्रदेश में एक-एक मरीज संक्रमित है. बता दें कि भारत में कोरोना से दो मौत हुईं हैं. एक कर्नाटक और दूसरी राजधानी दिल्ली में. देश भर में 42 हजार लोगों को सामुदायिक निगरानी में रखा गया है.

अगर बच्चों में कोरोना के लक्षण दिखें तो क्या करें?

अगर आपके बच्चे में कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं तो चिकित्सीय सावधानी बरतें, लेकिन ये बात भी ध्यान में रखें कि अभी मौसम बदल रहा है और कोरोना के लक्षण और आम फ्लू और सर्दी ज़ुकाम के लक्षण लगभग एक जैसे होते हैं. इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है. लगातार हाथ धोएं, साफ सफाई का ध्यान रखें और खांसते-छींकते वक्त जरूरी चीजों का खास ख्याल रखें. साथ ही अपने बच्चे के टीकाकरण को समय पर कराते रहें. इससे आपका बच्चा/बच्ची वायरस और बैक्टीरिया जनित बीमीरियों से बचा रहेगा. अगर आपके बच्चे में लक्षण दिखें तो पब्लिक प्लेस में जानें से बचे ताकि ये दूसरों तक ना फैले.

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: आधी रात को राज्यपाल से मिले सीएम कमलनाथ, फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस बरकरार

Motorola Razr 2019 भारत में आज होगा लॉन्च, जानें सभी फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget