एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: आधी रात को राज्यपाल से मिले सीएम कमलनाथ, फ्लोर टेस्ट पर सस्पेंस बरकरार

मध्य प्रदेश की सियासत में चला मिडनाइट ड्रामा, रात करीब ढाई बजे बीजेपी विधायक गुरुग्राम से भोपाल पहुंचे. कांग्रेस की मांग सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट हो.आधी रात को राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ बोले- फ्लोर टेस्ट का फैसला स्पीकर करेंगे. स्पीकर ने कहा बहुमत परीक्षण का सवाल काल्पनिक, जो कुछ होगा आज बताऊंगा.

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत का आज अहम दिन है. राज्यपाल ने कमलनाथ को आज बहुमत हासिल करने को कहा है, हालांकि स्पीकर ने इस पर कोई फैसला अब तक नहीं लिया है. विधानसभा की आज की कार्यसूची में भी फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं है. वहीं बीती रात एमपी की सियासत रतजगा देखने को मिला. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आधी रात में राज्यपाल से मुलाकात की.

कमलनाथ से पहले बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की. वहीं जब बहुमत परीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बहुमत परीक्षण पर स्पीकर जवाब देंगे. शिवराज ने कमलनाथ के बयान पर तुरंत जवाब दिया और कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है.

रात ढाई बजे भोपाल पहुंचे बीजेपी विधायक, कांग्रेस वाले बेंगलुरु में इस बीच बीजेपी विधायक देर रात 2.30 बजे भोपाल पहुंचे, सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि कमलनाथ सरकार का जाना तय है. हालांकि कांग्रेस के बागी विधायक अभी तक बेंगलुरु में ही हैं. बागी विधायकों ने भोपाल पहुंचने के लिए सुरक्षा की मांग की है. 22 बागियों में से सिर्फ 6 के इस्तीफे मंजूर किए गए हैं यानी बाकी 16 से कमलनाथ को उम्मीद है. रविवार को कैबिनेट की बैठक से निकलते वक्त मुख्यमंत्री ने ऑल इज वेल का दावा भी किया.

कांग्रेस को कोरोना टेस्ट का सहारा! जयपुर से आए कांग्रेस के विधायकों का कोरोना टेस्ट कराया गया. बताया गया था कि कांग्रेस के दो विधायकों में कोरोना जैसे लक्षण दिखे जिसके बाद विधायकों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई. इसी के बाद से कांग्रेस सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट कराने की मांग कर रही है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की योजना है कि इस बहाने बागी होकर बीजेपी के खेमे में पहुंचे विधायकों से संपर्क साधा जा सकेगा.

अदालत का रुख कर सकती है बीजेपी फ्लोर टेस्ट पर जारी सस्पेंस के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और नरेन्द्र सिंह तोमर एडिशनल सॉलिसिटर जनरल से मिले. बताया जा रहा है कि अगर स्पीकर बहुमत परीक्षण नहीं करवाते हैं तो बीजेपी अदालत का रुख कर सकती है. वहीं कांग्रेस और बीजेपी ने व्हीप जारी कर विधायकों को सदन में रहने को कहा है.

कमलनाथ सरकार कैसे बचा सकते हैं सरकार? एमपी के सियासी उठापटक के बीच अब दो स्थितियां बन गई है. मध्य प्रदेश विधान सभा में कुल सीटें हैं 230, दो विधायकों के निधन की वजह से ये संख्या घटकर 228 रह गई है. कांग्रेस के 6 बागी विधायकों का इस्तीफा मंजूर हो चुका है. इसलिए सदन रह गया 222 सदस्यों का. इस लिहाज से बहुमत साबित करने के लिए 112 विधायकों के समर्थन की जरूरत है.

6 विधायकों को इस्तीफा मंजूर होने के बाद अभी कांग्रेस को पास 108 विधायक हैं यानि बहुमत से चार कम और बीजेपी के पास 107 विधायक हैं यानि बहुमत से 5 कम. ऐसे में किंग मेकर होंगे गैर बीजेपी गैर कांग्रेस विधायक.

जिसमें दो बहुजन समाजवादी पार्टी, एक समाजवादी पार्टी और चार निर्दलीय हैं. अगर कमलनाथ सरकार बेंगलुरु में रुके 16 विधायकों का समर्थन हासिल कर लेती है तो निर्दलीय और एसपी, बीएसपी विधायकों के समर्थन के बाद सरकार बच सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget