एक्सप्लोरर

Bangkok Earthquake: 'चीन की खुली पोल', बैंकॉक में भूकंप से गिरी इमारत ड्रैगन ने बनाई; थाईलैंड सरकार ने दे दिया जांच का आदेश

Bangkok Earthquake: शुक्रवार (28 मार्च) को आए भूकंप में थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एकमात्र गगनचुंभी इमारत गिरी. यह इमारत चीन की एक कंपनी बना रही थी.

Bangkok Earthquake: म्यांमार में शुक्रवार (28 मार्च) दोपहर को आए विनाशकारी भूकंप में अब तक 1600 से ज्यादा मौतों की पुष्टि हो चुकी है. यहां 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका है. वहीं, इस भूकंप से थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी 18 मौतें हुईं. इन 18 में से 11 मौतें सिर्फ एक इमारत गिरने के कारण हुई, जिसका वीडियो पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस इमारत को लेकर बैंकॉक में बड़ा विवाद पैदा हो रहा है.

दरअसल, बैंकॉक में गगनचुंभी इमारतों की भरमार है, लेकिन भूकंप के दौरान महज एक ऊंची इमारत गिरी. दिलचस्प बात यह है कि यह इमारत चीन की एक कंपनी बना रही थी. हैरान करने वाली बात यह भी है कि इस इमारत के लिए चीन की कंपनी बड़ी-बड़ी डींगे भी हांक रही थी. कहा जा रहा था कि यह इमारत बैकॉक की सबसे मजबूत इमारत होगी. लेकिन कुदरत का कहर देखिए कि सैकड़ों इमारतों में उसने केवल इसे ही चुना.

5 अरब की बिल्डिंग, 5 सेकंड में खाक
यह बिल्डिंग थाईलैंड के स्टेट ऑडिट ऑफिस के लिए बनाई जा रही थी. इसे इटैलियन-थाई डेवलपमेंट पीएलसी और चीन का रेलवे नंबर-10 इंजीनियरिंग ग्रुप एक साथ मिलकर बना रहा था. 5 अरब रुपए में इस इमारत को बनाने का सौदा हुआ था. पिछले तीन सालों से इसका काम चल रहा था. बिल्डिंग लगभग पूरी थी और केवल बाहर का कामकाज बाकी था लेकिन उद्घाटन से पहले ही यह इमारत जमींदोज़ हो गई.

30 मंजिला यह इमारत भूकंप के शुरुआती झटकों में ही गिर गई. जिस वक्त यह हादसा हुआ, तब दर्जनों लोग यहां काम कर रहे थे. अब तक भी इसके मलबे से सभी लोगों को नहीं निकाला जा सका है. उधर, अब इस इमारत को लेकर बैंकॉक में विरोध के सुर भी सुनाई दे रहे हैं. यही कारण है कि थाईलैंड सरकार ने इस बिल्डिंग के गिरने पर जांच बैठा दी है.

7 दिन के अंदर मांगी जांच रिपोर्ट
थाईलैंड के गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकु ने इस मामले में जांच के निष्कर्षों को सात दिन के अंदर मांगा है. उन्होंने रविवार को कहा कि जांच करने के लिए एक समिति बनाई गई है और उम्मीद है कि सात दिनों में जांच पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा, 'थाईलैंड जल्दी ही पता लगा लेगा कि इमारत क्यों ढही. इसे अभी-अभी बनाया गया था और इसे भूकंप को झेलने के लिए डिज़ाइन किया जाना चाहिए था.'

गृह मंत्री ने कहा, 'भूकंप 7.7 की तीव्रता का था लेकिन 95% से अधिक इमारतें इसे झेल गईं. केवल स्टेट ऑडिट बिल्डिंग ढही. यह इमारत नई बनी थी. इसलिए इसे तो भूकंप का सामना करना चाहिए था.' उन्होंने कहा जांच आर्किटेक्ट, निर्माण पर्यवेक्षकों और बिल्डरों पर केंद्रित होगी. इस मामले में थाई और चीनी भागीदारों को जिम्मेदारी साझा करनी होगी.

चीनी कर्मचारियों ने चुराए दस्तावेज
इस दौरान चार चीनी कर्मचारियों से इस इमारत के निर्माण से जुड़े दस्तावेजों को गायब करने की कोशिशों के लिए भी पूछताछ की गई. ढही हुई इमारत के पीछे कंटेनरों से 32 फाइलें मिली थीं. पुलिस ने इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया है. उधर, चीन भी एक्शन में है और ढहने वाली जगह का निरीक्षण करने और इसके गिरने का कारण पता लगाने के लिए एक विशेषज्ञ को भेजा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget