एक्सप्लोरर

Iran vs America: ट्रंप ने कहा- बम मारेंगे तो गुस्से में लाल हुआ ईरान, तान दीं मिसाइलें, जानें क्यों ईरान-अमेरिका में बढ़ी टेंशन

Iran vs America: डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने की लगातार चेतावनी मिल रही है. इसी सिलसिले में अब ईरान का जवाब आया है.

Iran vs America: न्यूक्लियर डील को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का ईरान ने जवाब दे दिया है. ईरान ने अपनी मिसाइलों को तैनात करना शुरू कर दिया है. तेहरान टाइम्स 
की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है.

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने देश भर में भूमिगत सुविधाओं के भीतर अपनी मिसाइलों को लॉन्च करने के लिए तैयार मोड में रखा है, जो हवाई हमलों का सामना करने के लिए 
डिजाइन की गई हैं. इस रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका से संबंधित ठिकानों पर भी हमला किए जाने की पूरी तैयारी चल रही है.

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (30 मार्च) को ही ईरान को नए सिरे से धमकी दी थी. ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान परमाणु समझौते को स्वीकार करने से 
इनकार करता है, तो उस पर बमबारी भी की जा सकती है. उन्होंने एनबीसी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'अगर वे कोई सौदा नहीं करते हैं, तो बमबारी होगी और यह ऐसी 
बमबारी होगी, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी.'

ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को पूरी तरह खत्म करने की मांग तेज कर दी है. अमेरिका साफ कर चुका है कि वह ईरान को अपना 
परमाणु कार्यक्रम विकसित करने और परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दे सकता. इसी क्रम में ट्रंप की यह ताजा धमकी आई है. हालांकि इसके जवाब में ईरान की ओर से भी बैक टू बैक प्रतिक्रिया आई.

ईरानी नेताओं के जवाब
ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गलीबाफ ने जवाब दिया कि अगर अमेरिका ने ईरान पर हमला किया, तो आसपास के अमेरिका के सभी ठिकाने, चाहे वो कुवैत, कतर, बहरीन या यूएई कहीं भी हों, सुरक्षित नहीं रहेंगे. वहीं, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने संतुलित प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम बातचीत से नहीं बचते लेकिन वादों का उल्लंघन असली परेशानी है, जो हमारे लिए दिक्कत पैदा करती है. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को पहले यह साबित करना होगा कि वे आपसी विश्वास का निर्माण कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget