एक्सप्लोरर

अब इस देश में वैक्सीनेटेड पर्यटकों को नहीं रहना होगा क्वारंटीन में

आगामी एक मई से थाईलैंड में आने वाले उन पर्यटकों को जो कि वैक्सीनेटेड हैं उन्हें क्वारंटीन में रहने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा. 

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के लोगों को बुरी तरह से झकझोर के रख दिया है. कई देश जो पर्यटन के लिए जाने जाते थे उन पर भी इस वायरस ने ग्रहण लगा दिया था. थाईलैंड में कोरोना वैक्सीन की आवश्यक डोज लेकर आने वाले पर्यटकों के लिए अब खुशखबरी है. थाईलैंड में बाहर से आने वालों पर्यटकों को जिन्हें कोविड वैक्सीन लग चुकी है उन्हें अब क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा. अगले महीने की पहली तारीख यानि कि एक मई से यहां आने वाले पर्यटकों को अब किसी भी परीक्षण या क्वारंटीन से नहीं गुजरना होगा. 

थाईलैंड सरकार के लिए गए इस फैसले से उनके अधिकारियों को उम्मीद है कि आने वाले समय में एक बार फिर से इस देश का प्रमुख कारोबार पर्यटन फिर से जीवंत हो उठेगा. आगामी एक मई से थाईलैंड में आने वाले उन पर्यटकों को जो कि वैक्सीनेटेड हैं उन्हें क्वारंटीन में रहने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा. थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुथ चान-ओचा ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, कई देशों ने पहले ही अपने प्रतिबंधों में ढील दी है. हमारा देश एक ऐसा देश हैं जो पर्यटन उद्योग पर निर्भर करता है, ऐसे समय में इस फैसले से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

दिखाना होगा 72 घंटे पहले का RT-PCR टेस्ट 

सेंटर फॉर कोविड ​​-19 सिचुएशन एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा जारी किए गए नए नियमों के मुताबिक, जिन यात्रियों ने वैक्सीन नहीं ली है उन्हें थाईलैंड में आगमन पर 72 घंटे पहले के आरटी-पीसीआर टेस्ट का निगेटिव टेस्ट रिजल्ट दिखाना पड़ेगा. थाईलैंड आने वाले सभी पर्यटकों को एक ऑनलाइन जारी किए गए 'थाईलैंड पास' के साथ रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा और कोविड-19 के इलाज के लिए कम से कम 10 हजार डॉलर का स्वास्थ्य बीमा भी करवाना होगा. 

पर्यटकों को टेस्ट एंड गो से गुजरना पड़ता है 

आपको बता दें कि थाईलैंड में बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए 'टेस्ट एंड गो' के रूप में जानी जाने वाली मौजूदा नए लोगों के लिए जारी की गई योजना के तहत सभी पर्यटकों, यहां तक ​​कि पूरी तरह से टीकाकरण वाले यात्रियों को भी पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना पड़ता है और रिजल्ट मालूम होने तक एक रात के लिए सरकार द्वारा अप्रूव किए गए होटल में रहने की आवश्यकता होती है. उनके प्रवास के पांचवें दिन, एक सेल्फ रैपिड एंटीजन परीक्षण की आवश्यकता होती है. 

महामारी से थाईलैंड में 27520 लोगों की मौत

थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को वहां पर 21,808 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि की, जबकि 128 कोरोना के गंभीर मामलों के बारे में बताया. साल 2020 में शुरू हुई इस महामारी में यहां पर कुल 41,28,038 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हुए जबकि 27,520 लोगों को महामारी की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी. आपको बता दें कि आधिकारिक आंकड़े आरटी-पीसीआर के परीक्षणों पर आधारित हैं और नए मामलों में एंटीजन टेस्ट के 20,635 पॉजीटिव परिणाम शामिल नहीं है जो कि नए मामलों की संख्या 42,443 को दोगुना तक कर देगा. सेल्फ एंटीजन परीक्षणों के बारे में और अन्य तरीकों से आए सकारात्मक परिणामों के बारे में अधिकारियों को नहीं बताया गया है. 

मॉस्को-टोक्यो संबंधों में आई दरार, जापान ने कहा- चार विवादितों द्वीपों पर रूस का है अवैध कब्जा

जापानी टीचर को इस हरकत की वजह से मिला 27,000 डॉलर का वॉटर बिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget