एक्सप्लोरर

पाक से अमेरिका की दो टूक, ‘हाफिज सईद के खिलाफ चलाया जाए मुकदमा’

अमेरिका ने इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तान को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी थी और उस पर आतंकवाद के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था.

वॉशिंगटन: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र की तरफ से आतंकवादी घोषित किए जा चुके आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ मुकदमा चलाए जाने की अपील की है. अमेरिका ने यह अपील ऐसे समय में की है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने बयान दिया है कि सईद के खिलाफ कोई कदम उठाया नहीं जा सकता. पाकिस्तानी पीएम ने हाफिज सईद को कहा था साहिब बता दें कि पाकिस्तान के पीएम अब्बासी ने हाफिज सईद को ‘साहिब’ कह कर संबोधित किया था. अब्बासी से जब यह पूछा गया कि सईद के खिलाफ कोई कदम क्यों नहीं उठाया गया, तो इसके जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा था, ‘‘हाफिज सईद साहिब के खिलाफ पाकिस्तान में कोई मामला नहीं है. जब कोई मामला दर्ज हो, तभी कार्रवाई की जा सकती है.’’ अमेरिका ने दी कड़ी प्रतिक्रिया इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि सईद के खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्होंने पाकिस्तान को इस बारे में बता दिया है. नोर्ट ने कल कहा, ‘‘हमारा मानना है कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए. आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से संबंध होने के कारण उसे लक्षित प्रतिबंधों के लिए ‘यूएनएससी 1267, अलकायदा प्रतिबंध समिति’ की सूची में शामिल किया गया है.’’ हीथर ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान सरकार के समक्ष पूरी स्पष्टता से अपनी बात और चिंताएं रख दी हैं. हमारा मानना है कि उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाना चाहिए.’’  उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सईद के बारे में अब्बासी की टिप्पणियों वाली खबरें ‘‘निश्चित ही’’ देखी हैं. 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है हाफिज- अमेरिका हीथर ने कहा, ‘‘हम उसे एक आतंकवादी और एक विदेशी आतंकवादी संगठन का हिस्सा मानते है. हमारा मानना है कि वह 2008 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड था. इस हमले में अमेरिकियों समेत कई लोगों की मौत हो गई थी.’’  जमात-उद-दावा के प्रमुख सईद को नवंबर में पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा किया गया था. अमेरिका जमात उद दावा (जेयूडी) को लश्कर का सहयोगी मानता है. लश्कर की स्थापना सईद ने साल 1987 में की थी. लश्कर 2008 के मुंबई हमले करने के लिए जिम्मेदार है. इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी. अमेरिका-पाकिस्तान संबंध के मामले पर पूरा प्रशासन एकजुट हीथर ने कहा कि ट्रंप प्रशासन उम्मीद करता है कि पाकिस्तान आतंकवादी मामलों से निपटने में अधिक योगदान दे. उन्होंने कहा, ‘‘हम इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट रहे हैं. आप सभी हमारे द्वारा करीब दो सप्ताह पहले दी गई इस सूचना के बारे में जानते हैं कि हमने पाकिस्तान को सुरक्षा के लिए आर्थिक मदद रोकने का फैसला किया है.’’  हीथर ने कहा कि अमेरिका-पाकिस्तान संबंध के मामले पर पूरा प्रशासन एकजुट है. अमेरिका ने रोक दी पाकिस्तान की सुरक्षा सहायता राशि अमेरिका ने इस महीने की शुरूआत में पाकिस्तान को दी जाने वाली दो अरब डॉलर की सुरक्षा सहायता रोक दी थी और उस पर आतंकवाद के खिलाफ पर्याप्त कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में पाकिस्तान ने अमेरिका के साथ सैन्य और खुफिया सहयोग रोक दिया था. अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कल कहा था कि उसे पाकिस्तान से इस बारे में कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget