एक्सप्लोरर

सोमालिया के होटल में आतंकी हमला, 9 लोगों की मौत और 47 जख्मी, 4 दहशतगर्द ढेर, आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली जिम्मेदारी

Attack In Somalia Hotel: आतंकी हमले में छात्रों और नागरिकों सहित नौ लोग मारे गए. निशाना बनाया गया सोमालिया का यह होटल सरकारी अधिकारियों की बैठकों के स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है.

Terrorist Attack In Somalia: दुनियाभर में आतंकी हमले को लेकर लोग परेशान हैं. आतंकी हमलों की खबर से लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है. ऐसे में अब एक और मामला सोमालिया के बंदरगाह शहर किसमायो से आया है, जहां एक होटल पर हुए आतंकी हमले में नौ नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन अल-शबाब ने ली है. 

मामले पर जानकारी देते हुए सुरक्षा मंत्री युसुफ हुसैन धूमल ने बताया कि सुरक्षा अधिकारियों ने तीन हमलावरों को मार गिराया और एक चौथे की बम विस्फोट में मौत हो गई. विस्फोट में छात्रों और नागरिकों सहित नौ लोग मारे गए और 47 लोग घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है.

सरकारी बैठकों के लिए लोकप्रिय है होटल 
 
यह होटल सरकारी अधिकारियों की बैठकों के स्थल के रूप में काफी लोकप्रिय है. हालांकि, पुलिस अधिकारी अब्दुल्लाही इस्माइल का कहना है कि यह सरकार पर निशाना नहीं था. इसमें आम नागरिकों को भी निशाना बनाया गया है. उनका कहना है कि सुरक्षा बल जल्द सभी हमलावरों को खत्म कर देंगे. अल-कायदा से संबंध रखने वाला संगठन अल-शबाब नियमित रूप से सोमालिया में हमले करता रहता है. 

'कई हमलों को अंजाम दे चुका है अल-शबाब'

इससे पहले, सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अल-शबाब के आतंकवादियों ने हयात होटल पर धावा बोला था. इस हमले में 40 लोग मारे गए और 70 से ज्यादा घायल हो गए. अल शबाब ने मोगादिशू शहर में इससे पहले भी कई भयानक विस्फोटों को अंजाम दिया है. आतंकी संगठन अल-शबाब की स्थापना 2006 में हुई थी. 

अल-शबाब आतंकवादी समूह अल-कायदा से जुड़ा है, जोकि सोमालिया की सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है. यह अभी भी देश के दक्षिणी और मध्य भागों में बड़े क्षेत्रों को नियंत्रित कर रहा है. 14 अगस्त को सोमालिया में हाल ही में अमेरिकी हवाई हमले में अल-शबाब के 13 आतंकवादी मारे गए थे. 

भारत ने की हमले की निंदा 

भारत ने मोगादिशु के हयात होटल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. साथ ही पीड़ितों के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की और आश्वासन दिया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सोमालिया की सरकार और लोगों के साथ खड़ा है. 

ये भी पढ़ें: 

ब्रिटेन पीएम पद की रेस से पीछे हटे बोरिस जॉनसन, जीत के बेहद करीब पहुंचे भारतीय मूल के ऋषि सुनक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, होर्मुज पर पूरी तरह US का कंट्रोल
ईरान से तनाव के बीच राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, होर्मुज पर पूरी तरह US का कंट्रोल
Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
Xप्लेन: लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
लोन देने पर टेलीमार्केटिंग कॉल की तो जेल! फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
Xप्लेन: भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?
भारत के पड़ोस में 3 करोड़ महिलाओं की कमी से बढ़ रहा 'फ्लैश मैरिज स्कैम' क्या?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget