एक्सप्लोरर

फिर आतंकी हमले से दहला पाकिस्तान, कलात में 7 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 18 घायल

Pakistan News: पाकिस्तान के क्वेटा के कलात के जोहान क्षेत्र में एक पहाड़ पर स्थित चेक पोस्ट पर हुए आतंकवादी हमले में सात सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए.

Pakistan News: पाकिस्तान के क्वेटा के कलात के जोहान क्षेत्र में एक पहाड़ पर स्थित चेक पोस्ट पर हुए आतंकवादी हमले में सात सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने शनिवार (16 नवंबर) को यह जानकारी दी.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कलात डिवीजन के कमिश्नर नईम बाजई ने इस हमलों की जानकारी देते हुए कहा, "इस हमले में चेक पोस्ट पर तैनात सात सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए." उन्होंने कहा कि घायलों और शवों को सीएमएच, क्वेटा भेज दिया गया है.

सुरक्षा बलों ने 6 आतंकियों को मार गिराया 

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस के अनुसार, शुक्रवार रात शाह मर्दान के निकट सुरक्षा चौकी पर हमला करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों और सुरक्षाबालों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इसमें सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि चार अन्य घायल हो गए.वहीं,  सात सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य घायल हो गए. 

आईएसपीआर ने बताया कि आतंकवादियों ने फ्रंटियर कोर (एफसी) की शाह मर्दान चेक पोस्ट पर हमला करने से पहले रॉकेट, हथगोले और स्वचालित भारी हथियारों का इस्तेमाल किया.

तलाशी अभियान हुआ शुरू 

कलात के उपायुक्त बिलाल शब्बीर ने कहा कि सुरक्षा बलों ने हमले में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए जोहान और उसके आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किया है. उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को हवाई मार्ग से क्वेटा स्थित सीएमएच ले जाया गया है. संबंधित अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं.

स्थानीय अधिकारियों ने शहीदों की पहचान नायक बखत जमान, लांस नायक गुलाम इशाक, लांस नायक अब्दुल कादिर, सिपाही रिजवान, सिपाही वकास, सिपाही अली अब्बास और सिपाही साकिबुर रहमान के रूप में की है.

शहबाज शरीफ ने की आलोचना 

आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा, "बलूचिस्तान में अराजकता और अशांति फैलाने वाले तत्व लोगों और प्रांत के विकास के दुश्मन हैं. ऐसी हरकतें बलूचिस्तान की प्रगति और समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रोक नहीं सकतीं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget