एक्सप्लोरर

Terrorist Attack: ईरान में जैश-अल-अदल का बड़ा आतंकी हमला, चाबहार समेत तीन जगहों को बनाया निशाना, अब पाकिस्तान का क्या होगा?

Terrorist Attack: ईरान में सुन्नी विद्रोही जैश-अल-अदल ने तीन जगहों पर बड़ा हमला किया है. चाबहार को भी आतंकियों ने निशाना बनाया है. गुरुवार सुबह तक ईरानी सेना और आतंकियों के बीच झड़प जारी रही.

Terrorist Attack: ईरान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, सुन्नी बलूच समूह जैश-अल-अदल ने साउथ-ईस्ट ईरान में तीन सैन्य चौकियों को निशाना बनाया है. इस हमले में तीन सेना के जवानों और 10 अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है. यह हमला ईरान के चाबहार, रस्क और सरबाज में हुए हैं. गुरुवार की सुबह ईरान के आंतरिक मामलों के उप मंत्री माजिद मिरहमादी ने मीडिया को बताया कि ईरान के चाबहार में कानून प्रवर्तन मुख्यालय और रस्क में रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के बेस को निशाना बनाया गया. ये दोनों स्थान सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत में हैं.

मिरहमादी ने बताया कि सुरक्षाबलों को रोकने के लिए आतंकियों ने पास की सड़क के किनारे घात लगातार सुरक्षाबलों पर हमले किए, लेकिन सुरक्षाबलों की कार्रवाई की वजह से आतंकी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के अड्डों में घुसने में नाकाम रहे. मिरहमादी ने इस घटना को आतंकी करार दिया है, साथ ही बताया कि इसमें एक आतंकी मारा गया है और गुरुवार सुबह तक झड़प जारी है. ईरान की सेना ने आतंकियों को घेर लिया है. उन्होंने बताया कि चाबहार में भी एक आतंकी मारा गया और कई अन्य घायल हैं.

ईरान और पाकिस्तान में चल रहा तनाव
मिरहमादी ने बताया कि इस आतंकी हमले में दो आईआरजीसी सदस्यों और एक कानून प्रवर्तन एजेंट सहित तीन सुरक्षा बल मारे गए. इसी बीच ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि चाबहार में एक पुलिस थाने पर हमला हुआ है, इस घटना में आतंकियों ने डिप्टी चीफ ऑफिसर अब्बास मीर की हत्या कर दी. जैश-अल-अदल ने पिछले कुछ वर्षों में ईरान में कई बार हमले किए हैं. सुन्नी आतंकी ज्यादातर IRGC के ठिकानों को निशाना बनाते हैं. कई बार बमबारी की गई है और सुरक्षाबलों के अपहरण की भी खबरें आ चुकी हैं.

पाकिस्तान को निशाना बना सकता है ईरान
जैश-अल-अदल के हमलों से तंग आकर जनवरी महीने में ईरान ने इनके ठिकानों पर मिसाइल से हमले किए थे. इस हमले के बाद ईरान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था. ईरान जैश-अल-अदल को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है. वहीं अमेरिका ने भी साल 2010 में इस संगठन को विदेशी आतंकियों की सूची में शामिल किया था. ईरान कई बार आरोप लगा चुका है कि अमेरिका, सऊदी और इजरायल की खुफिया एजेंसी इन आतंकियों की मदद करती हैं. अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि ईरान एक बार फिर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Miss Universe Contest: सऊदी अरब की मॉडल अल-काहतानी ने दुनिया से बोला झूठ, मिस यूनिवर्स में नहीं ले रही भाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget