एक्सप्लोरर

Tel Aviv Airport Attack: तेल अवीव में एयरपोर्ट पर मिसाइल हमला, एयर इंडिया समेत अन्य एयरलाइंस ने रद्द कीं उड़ानें

Air India Suspend Flights: इजरायल के तेल अवीव में हुए मिसाइल हमले के बाद भारत की एयर इंडिया समेत कई विदेशी एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

Air India Suspend Flights: इजरायल के प्रमुख शहर तेल अवीव के एयरपोर्ट हुए मिसाइल हमले के बाद रविवार (4 मई, 2025) को भारत की एयर इंडिया समेत कईं एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. यमन के हूती विद्रोहियों की तरफ से इजराइल की ओर दागी गई एक मिसाइल बेन गुरियन हवाई अड्डे के निकट गिरी, जिससे हवा में धुएं का गुबार फैल गया और यात्रियों में दहशत फैल गई.

इजरायली एम्बुलेंस सेवा ने कहा कि 8 लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है. तेल अवीव के लिए परिचालन स्थगित करने की घोषणा करने वाली एयरलाइनों में जर्मनी की लुफ्थांसा, ब्रिटिश एयरवेज, एयर इंडिया और अमेरिका की डेल्टा एयरलाइन्स शामिल हैं. 

एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने 7 मई तक उड़ानें की स्थगित
लुफ्थांसा ने कहा कि 6 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं. इसके अलावा यूरोविंग्स, स्विस, ऑस्ट्रियन और ब्रुसेल्स एयरलाइंस की तरफ से भी कहा गया है कि वह वर्तमान स्थिति के कारण सेवाएं रोक रहा है. न्यूज़ एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश एयरवेज ने बताया है कि 7 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित किया जा रहा है. हम लगातार परिचालन स्थितियों की निगरानी कर रहे हैं और हमने 7 मई तक BA-405 सहित तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है.

एयर इंडिया ने कहा कि दिल्ली और तेल अवीव के बीच उड़ानें 6 मई तक निलंबित रहेंगी. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप हमारे ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल अवीव से हमारी उड़ानें 6 मई 2025 तक तत्काल प्रभाव से निलंबित रहेंगी. हमारे कर्मचारी ग्राहकों की सहायता कर रहे हैं और उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करने में मदद कर रहे हैं. एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि हम परिचालन स्थितियों पर लगातार नजर रख रहे हैं और हमने बुधवार 7 मई तक तेल अवीव से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानों को निलंबित करने का निर्णय लिया है.

ये भी पढ़ें:

संजौली मस्जिद विवाद पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसी हजारों मस्जिदें गिरेंगी, अगर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget