एक्सप्लोरर

Lebanon: टॉयगन दिखाकर लड़की ने लूटा बैंक, लेकिन रुपये उतने ही निकाले जितने खाते में थे जमा

Lebanon Robbed: महिला की पहचान सैली हाफ़िज़ के रूप में हुई है. उसने यह सब ड्रामा अपने खाते से पैसे निकालने के लिए किया. क्योंकि वहां सीधे पैसे नहीं मिलते, इसलिए उसे यह ड्रामा करना पड़ा.

Women Robbed Bank by ToyGun: लेबनान की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. पिछले तीन साल से यह देश आर्थिक संकट की दलदल में फंसा हुआ है. यहां लोग अपने खाते में जमा पैसे भी नहीं निकाल पा रहे हैं. इसे लेकर समय-समय पर विरोध की खबरें भी आती रहती हैं. अभी पिछले महीने ही एक शख्स ने गनपॉइंट पर लेकर कई घंटे तक बैंककर्मियों को बंधक बनाए रखा था. उसने यह सब अपने खाते में जमा पैसे वापस न मिलने की वजह से किया था.

उसका कहना था कि वे रुपये उसे फैमिली मेंबर्स के लिए इलाज के लिए चाहिए. अब करीब 1 महीने बाद फिर से ऐसी ही एक घटना इस देश से आई है, लेकिन इस बार बैंक लूटने कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला गई थी. हैरानी की बात ये है उसने टॉयगन की मदद से बैंक लूट लिया. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

उतने ही पैसे निकाले जितने जमा थे 

रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना बुधवार की है. यहां बेरूत के सोडेको पड़ोस में बीएलओएम बैंक में एक महिला सुबह करीब 11 बजे दाखिल होती है. बैंक में घुसते ही वह ‘गन’ (टॉयगन) निकालती है और कुछ स्टाफ को गनपॉइंट पर ले लेती है. इसके बाद वह बैंक अधिकारियों से अपनी जमा राशि देने को कहती है, जब बैंक वाले आनाकानी करते हैं तो वह गोली मारने की धमकी देती है. करीब 1 घंटे के ड्रामे के बाद उस महिला ने बैग में बैंक में से करीब 13 हजार डॉलर निकाल लिए और इसके बाद बैंक से भाग गई. 

समय रहते जागे, तभी मिलेगा पैसे

रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की पहचान सैली हाफ़िज़ के रूप में हुई है. उसने यह सब ड्रामा अपने खाते से पैसे निकालने के लिए किया. क्योंकि वहां सीधे पैसे नहीं मिलते, इसलिए उसे यह ड्रामा करना पड़ा. एक स्थानीय टीवी चैनल ने बताया कि हाफ़िज़ ने अपनी छोटी बहन के इलाज के लिए ये जमा किया था. उसकी छोटी बहन को कैंसर है और उसे इलाज के लिए रुपये की जरूरत थी, लेकिन वहां के बैंक पैसे निकालने ही नहीं दे रहे हैं. वहीं महिला की मां ने कहा "हमारे पास बैंक में इतना पैसा है. मेरी बेटी को यह पैसा इस तरह लेने के लिए मजबूर किया गया. अगर उसने ऐसा नहीं किया होता, तो मेरी दूसरी बेटी की मौत भी हो सकती थी.

इस महीने दूसरी बड़ी खबर

बता दें कि लेबनान में एक महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है. अगस्त के मध्य में, एक व्यक्ति ने अपने बीमार पिता के इलाज के लिए अपने खुद के रुपये को वापस लेने के लिए एक और बैंक में इस तरह का ड्रामा किया था. इस घटना में बाद में पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया था, लेकिन बाद में बैंक द्वारा अपनी शिकायत वापस लेने के बाद उसे छोड़ दिया गया था. उस वक्त भी बड़ी संख्या में लोग उस आरोपी के समर्थन में थे. अब इस मामले में भी महिला को दूसरे लोगों का सपोर्ट मिल रहा है. 

ये भी पढ़ें

Video: केयरटेकर को सूंड से गले लगाते दिखा हाथी का बच्चा, यूजर्स का पिघला दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: पाकिस्तान के बाजार से दफतरों तक पैसा गायब! भारत की कौन सी तरकीब अपनाएगा?
पाकिस्तान के बाजार से दफतरों तक पैसा गायब! भारत की यह तरकीब अपनाएगा?
भारतीय मूल के सांसद का धोखा! इंडिया पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के लिए डाला वोट
भारतीय मूल के सांसद का धोखा! इंडिया पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के लिए डाला वोट
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
ढाका-लंदन की फ्लाइट में बवाल, यात्रियों के बीच चले लात-घूंसे - वीडियो
US में सिख ड्राइवर पर चाकू से 17 बार हमला, ट्रंप प्रशासन की पोस्ट पर क्यों सवाल?
US में सिख ड्राइवर पर चाकू से 17 बार हमला, ट्रंप प्रशासन की पोस्ट पर क्यों सवाल?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय मूल के सांसद का धोखा! इंडिया पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के लिए डाला वोट
भारतीय मूल के सांसद का धोखा! इंडिया पर अमेरिकी टैरिफ लगाने के लिए डाला वोट
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया
TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, 'यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह...'
TMC पर राहुल गांधी का बड़ा मैसेज, 'यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं, यह...'
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'इरुमुडी' OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें
रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर 'इरुमुडी' हुई ओटीटी पर रिलीज, जानें- कहां देखें
वैभव के फ्यूचर पर कोच गंभीर का चौंकाने वाला बयान; जानें क्या कहा
वैभव के फ्यूचर पर कोच गंभीर का चौंकाने वाला बयान; जानें क्या कहा
कांग्रेस के झटके बाद स्टालिन का नया प्लान? पवार-उद्धव के बाद ममता तक पहुंची बात
कांग्रेस के झटके बाद स्टालिन का नया प्लान? पवार-उद्धव के बाद ममता तक पहुंची बात
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
नीतीश कुमार की बैठक से बड़ी खबर, निशांत को CM बनाने की मांग
How To Make Cheese At Home: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा चीज़? इन सामान की पड़ेगी जरूरत
Embed widget