एक्सप्लोरर

Taliban Regime: तालिबान का नया फरमान- TV पर महिला प्रेजेंटर्स को प्रोग्राम पेश करते समय ढंकना होगा चेहरा

Taliban Regime: तालिबान महिलाओं की आजादी पर अंकुश लगाने वाले फरमान लगातार जारी कर रहा है. इससे पहले तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन की महिला कर्मचारियों को हिजाब पहनने के लिए कहा था.

Taliban Regime:  तालिबान ने गुरुवार को निर्देश दिया कि सभी टीवी चैनलों पर काम करने वाली सभी महिला प्रेजेंटर्स को प्रोग्राम प्रस्तुत करते समय अपने चेहरे को ढंकना होगा. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक टोलो न्यूज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.  दुराचार और सदाचार, सूचना और संस्कृति मंत्रालयों ने इसे अंतिम फैसला बताया और कहा कि अफगानिस्तान में सभी मीडिया आउटलेट्स को आदेश जारी कर दिया गया है.

तालिबान महिलाओं की आजादी पर अंकुश लगाने वाले फरमान लगातार जारी कर रहा है. इससे पहले तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (UNAMA) की महिला स्टाफ सदस्यों का हिजाब पहनने के लिए कहा था. UNAMA के मुताबिक तालिबानी अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूएन से कहा कि महिला कर्मचारियों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करते समय हिजाब पहनने पर विचार करना चाहिए.

UNAMA ने यह भी बताया कि मंत्रालय के कर्मचारी यूएन ऑफिस के बाहर खड़े होंगे ताकि यह निगरानी की जा सके कि हिजाब का इस्तेमाल किया गया है या नहीं. अगर मंत्रालय के कर्मियों को बिना हिजाब के कोई महिला कर्मचारी मिलती है, तो वे हिजाब पहनने के लिए "विनम्रता" से बात करेंगे क्योंकि बाहर हिजाब पहनना अनिवार्य है.

तालिबान ने महिलाओं पर लगाए कई प्रतिंबध
बता दें पिछले साल अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद तालिबान ने दावा किया था कि इस बार उसका शासन पिछले कार्यकाल (1996 से 2001 तक) की तुलना में नरम होगा. लेकिन तालिबान अपने वादे को निभाता नहीं दिख रहा है बल्कि उसने महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. महिलाओं को कई सरकारी नौकरियों, माध्यमिक शिक्षा, और अपने शहरों या अफगानिस्तान के बाहर अकेले यात्रा करने से प्रतिबंधित कर दिया है.

तालिबान के दो शासनकाल के बीच के 20 वर्षों के समय में, लड़कियों को स्कूल जाने की अनुमति दी गई और महिलाओं को सभी क्षेत्रों में रोजगार की तलाश करने में सक्षम बनाया गया, हालांकि देश सामाजिक रूप से रूढ़िवादी बना रहा.

यह भी पढ़ें:

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में युद्ध अपराध के मुकदमे के दौरान रूसी सैनिक ने मांगी ‘माफी’, जानें पूरा मामला?

Sri Lanka Crisis: पीएम रानिल विक्रमसिंघे बोले- विरोध प्रदर्शन के दौरान नहीं किया गया था देखते ही गोली मारने का आदेश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
मुनीर की ताकत बढ़ते ही पाक का बड़ा कदम, 6 महीने के लिए रावलपिंडी सेना के हवाले
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
भारत के मुरीद हुए पाकिस्तान के मंत्री, कहा- 'काम करने के लिए भूमिका...'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget