एक्सप्लोरर

Pakistan-Taliban Relations: आतंक पर तालिबान ने PAK को दिखाया आईना, पूछा- पाकिस्तान में ही क्यों बढ़ा आतंकवाद

Taliban-Pakistan: पाकिस्तान की आतंक परस्ती ने तालिबान को भी परेशान करके रख दिया है. यही वजह है कि आतंक के मुद्दे पर तालिबान ने पाकिस्तान को खरी खोटी सुनाई है.

Afghanistan-Pakistan: पाकिस्तान आतंक को पालता-पोषता है. दहशतगर्दों को बढ़ावा देना उसका काम है. ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिससे सारी दुनिया परिचित है. पाकिस्तान में ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठनों ने किस तरह से भारत समेत दुनिया के अलग-अलग मुल्कों को जख्म दिए हैं. इससे सब वाकिफ हैं. तालिबान भी पाकिस्तान की आतंक परस्ती से परेशान हो चुका है और उसे खरी खोटी सुनाई है. 

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने एक बार फिर से उन बातों से इनकार किया है कि पाकिस्तान में हमलों के लिए आतंकी अफगान की जमीन का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान को आतंक के मुद्दे पर घेरते हुए खुद उससे कुछ तीखे सवाल पूछ लिए हैं. साथ ही सवाल उठाया है कि आतंकी घटनाएं सिर्फ पाकिस्तान में ही क्यों बढ़ रहे हैं. 

'पाकिस्तान में ही क्यों आतंकवाद बढ़ा है?' 

जबीउल्लाह मुजाहिद ने पूछा, 'पाकिस्तान में ही क्यों आतंकवाद बढ़ा है? हमें लगता है कि पाकिस्तान को खुद अपनी सीमाओं के अंदर ही जवाब तलाशने की जरूरत है.' मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना और उसकी खुफिया एजेंसियां देश की सुरक्षा के लिए अपने बजट का एक बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर रही हैं. इसलिए उन्हें अपनी कमियों के लिए अफगानिस्तान को दोष नहीं देना चाहिए. 

PAK से परेशान हुआ अफगानिस्तान

पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियों की वजह से जिस तरह भारत परेशान रहता है. ठीक उसी तरह से अफगानिस्तान भी पाकिस्तान की नापाक हरकतों से परेशान है. मुजाहिद ने आरोप लगाया कि अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के 18 आतंकियों को ढेर किया गया. उनकी पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के तौर पर हुई है. लेकिन हमने किसी पर उंगली उठाने के बजाय अपने देश की सुरक्षा करना ज्यादा सही समझा.

तालिबानी प्रवक्ता ने आगे कहा कि अपनी जमीन का इस्तेमाल अपने देश के खिलाफ नहीं करने देने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देशों में जो हो रहा है, उसके लिए हम खुद ही जिम्मेदार हैं. उन्होंने आगे कहा कि इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों से लड़ने के लिए एक-दूसरे पर उंगली उठाने की बजाय एक संयुक्त योजना बनाने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को दहलाने के पीछे ISIS, आत्मघाती हमले की ली जिम्मेदारी, 23 बच्चों समेत 54 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमारी धरती पर कदम रखा तो पैर काट देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'हमारी धरती पर कदम रखा तो पैर काट देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget