एक्सप्लोरर

Pakistan Blast: पाकिस्तान को दहलाने के पीछे ISIS, आत्मघाती हमले की ली जिम्मेदारी, 23 बच्चों समेत 54 की मौत

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में विस्फोट रविवार (30 जुलाई) को हुआ था, जब कट्टरपंथी JUI-F के 400 से ज्यादा सदस्य खार शहर में एक सभा के लिए शामिल हुए थे.

Pakistan Blast: इस्लामिक स्टेट समूह (ISIS) ने सोमवार (31 जुलाई) को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आत्मघाती बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली, जिसमें तालिबान समर्थक पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) की चुनावी रैली में कम से कम 54 लोग मारे गए. मरने वालों में 23 बच्चे भी शामिल थे. ये हाल के कुछ सालों में हुए सबसे खराब हमलों में से एक था.

खुरासान प्रांत में इस्लामिक स्टेट ने अपनी अमाक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में यह दावा किया. बयान में कहा गया है कि हमलावर ने एक विस्फोटक जैकेट पहन रखा था. इस्लामिक स्टेट की लोकल यूनिट ने इससे पहले भी JUI-F के नेताओं को निशाना बनाया है, क्योंकि वह उन्हें अलगाववादी मानती है.

PML-N की गठबंधन पार्टी की रैली
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में विस्फोट रविवार (30 जुलाई) को हुआ था, जब कट्टरपंथी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) के 400 से अधिक सदस्य खार शहर में एक सभा के लिए एकत्रित हुए थे. इस शहर की सीमा अफगानिस्तान से लगती है. JUI-F, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है. यह हमला ऐसे समय किया गया है जब पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां आने वाले महीनों में होने वाले आम चुनाव के लिए प्रचार की शुरुआत कर रही हैं.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने की प्रार्थना
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने घायलों को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उन्हें समय पर इलाज मुहैया कराने पर जोर दिया. रविवार को जारी एक बयान के मुताबिक खैबर पख्तूनख्वा के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खान ने पुलिस से धमाके को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने पेशावर स्थित सैन्य अस्पताल का दौरा किया और हमले में घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली.

'चारों ओर सिर्फ मौतें'
चश्मदीद रहीम शाह ने एक समाचार वेबसाइट को बताया कि जब धमाका हुआ उस समय सम्मेलन में 500 से अधिक लोग मौजूद थे. उन्होंने बताया, ‘‘हम बयान सुन रहे थे तभी जोरदार धमाका हुआ जिससे मैं बेहोश हो गया.’’ शाह ने कहा कि जब उसे होश आया तो चारों ओर खून बिखरा था. उन्होंने कहा कि लोग चीख रहे थे और उस समय गोली चलने की आवाजें सुनाई दे रही थीं. JUI-F के समर्थक 24 वर्षीय सबीनुल्लाह ने बताया कि घायलों की संख्या भयभीत करने वाली थी. खुद उनके हाथ टूट गई है.

उन्होंने कहा, "चारो तरफ कटे हुए पैर, शरीर के हिस्से पड़े हुए थे. मैं ऐसे व्यक्ति के पास गिरा हुआ था, जिसके पैर कट गए थे.’’ JUI-F के मीडिया प्रकोष्ठ की तरफ से जारी एक बयान में पार्टी अध्यक्ष ने घटना पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री शरीफ और प्रांतीय सरकार से हमले की जांच की मांग की.

ये भी पढ़ें:Pakistan prime minister: 'पाकिस्तान लौटेंगे पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ', बोले पीएम शहबाज शरीफ, जानें क्यों कहा ये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget