एक्सप्लोरर

Syria Earthquake: शेल्‍टर होम का कमरा, एक ही परिवार की 25 लाशों के बीच सिर्फ एक जिंदा शख्‍स, वो हर शव के पास जाकर फूट-फूटकर रोया

Earthquake in Syria: भीषण आपदा में सीरिया (Syria) के अहमद इदरीस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्होंने भूकंप (Earthquake) में अपने परिवार के 25 सदस्यों को खो दिया.

Syria Devastating Earthquake: तुर्किए (तुर्की) और सीरिया में भूकंप (Earthquake) से बड़ी तबाही के बीच लोग अपनों की तलाश कर रहे हैं. हजारों की संख्या में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. चारों तरफ मलबे अभी भी बिखरे पड़े हैं. लोगों की लाशें अभी भी निकाली जा रही हैं. इस बीच दिल दहलाने वाली भी तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस भीषण आपदा में सीरिया (Syria) के एक शख्स ने अपने परिवार के 25 सदस्यों को खो दिया.

सीरिया और तुर्किए में विनाशकारी भूकंप की वजह से 15 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं. 60 हजार से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. राहत और बचाव का कार्य तेजी से जारी है.

25 लाशों के बीच रोत बिलखता शख्स

सीरिया के सराकिब शहर में भीषण आपदा के बाद बेहद ही मार्मिक तस्वीर सामने आई है. शेल्टर होम के कमरे में 25 शव रखे हैं और एक शख्स हर शव के पास जाकर फूट-फूटकर रोता दिखा. वो कभी एक शव के पास जाता दिखा तो कभी दूसरे संबंधी की लाश के पास दिखा. उस शख्स का रो-रोकर बुरा हाल था. रोते बिलखते हुए वो अपने मृत रिश्तेदार का नाम पुकार रहा था और फिर फूट-फूटकर रोने लग जाता. शेल्टर होम में 25 शवों के बीच इस जिंदा शख्स का नाम अहमद इदरीस है, जिन्होंने इस विनाशकारी भूकंप में अपने 25 रिश्तेदारों को खो दिया. 

सीरिया के शख्स पर दुखों का पहाड़

भीषण आपदा में अहमद इदरीस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उन्हें अभी भी ये भरोसा नहीं हो रहा है कि उनके अपने छोड़कर चले गए हैं. वो कभी अपने पोते के शव से तो कभी नाती के शव पास लिपटकर रोते दिखे. इदरीस के मुताबिक सीरिया में चल रही जंग की वजह से वो सराकिब में शरण लेने के लिए पहुंचे थे, ताकि उनका परिवार सुरक्षित रह सके लेकिन एक झटके में ही उनकी पूरी दुनिया उजड़ गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस आपदा में उनके परिवार के ज्यादातर सदस्यों ने जान गंवा दी है. 

सीरिया में लंबे समय से चल रहे युद्ध और हिंसा में हजारों परिवार पहले ही तबाह हो चुके हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक 2011 के बाद से युद्ध और हिंसा में लगभग पांच लाख लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं. वहीं, अब सोमवार (6 फरवरी) को आए विनाशकारी भूकंप ने हजारों लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है. सैकड़ों इमारतें धाराशाई हो गई हैं और हर तरफ चीख पुकार से माहौल गमगीन है.

ये भी पढ़ें:

Turkiye Earthquake: तुर्किए में इतनी लाशों को दफनाने का काम कैसे हो रहा है, आखिर सन्नाटे की जगह कब्रिस्तान में कैसा मातमी हुजूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'लिख कर रख लीजिए', विराट-रोहित पर सुरेश रैना ने जो कहा, वो हर भारतीय को जानना चाहिए
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
Embed widget