एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: तुर्किए में इतनी लाशों को दफनाने का काम कैसे हो रहा है, आखिर सन्नाटे की जगह कब्रिस्तान में कैसा मातमी हुजूम

Turkiye Earthquake: तुर्किए का येसिलकेंट कब्रिस्तान शोक में डूबे मृतकों के रिश्तेदारों से भरा हुआ है. यहां सड़के, पुल और इमारतें सब मलबे में तब्दील हो गए हैं.

Turkiye-Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूंकप (Earthquake In Turkiye-Syria) से दोनों देशों में अब तक 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत (Death Toll In Turkiye and Syria) हो गई है. अकेले तुर्किए में आंकड़ा 12 हजार के पार चला गया है. मलबे के नीचे से एक ही दिन में हजारों की संख्या में लाशों को निकाला जा रहा है. यहां कब्रिस्तान भरने लगे हैं. अब जगह शवों को दफनाने के लिए जगह खत्म हो रही है. गजियांटेप के मुख्य कब्रिस्तान में एक साथ 10 मृतकों के शवों को ताबूतों में रखा गया. जल्दबाजी में यहां लाशों को दफनाने का काम किया जा रहा है, क्योंकि लाइन में लगे कई और लोग भी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. 

येसिलकेंट कब्रिस्तान शोक में डूबे मृतकों के रिश्तेदारों से भरा हुआ है. वहीं, गज़ियांटेप की मेयर फातमा साहिन ने मुस्लिम प्रचारकों से अधिक संख्या में आगे आकर कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार में मदद करने की अपील की है. यसिलकेंट में भी सैकड़ों लोगों की भीड़ लगी थी. यहां सड़के, पुल और इमारते सब मलबे में तब्दील हो गए हैं. इस मलबे में दबी हुई लाशों को निकालने का काम लगातार जारी है. 

मलबे से निकाले जा रहे लाशों के ढेर 

रेस्क्यू टीम (Rescue Team) बुधवार (8 फरवरी) को देर रात तक कड़ाके की ठंड और बारिश के बीच बचाव अभियान में जुटी रही. गिरी हुई इमारत के मलबे में ड्रिल कर खोदा गया. हालांकि, अब बचे हुए लोगों के मिलने की संभावना कम हो गई है. मलबे से ज्यादातर लाशें निकाली जा रही हैं. शवों को मलबे से निकालकर सड़कों पर रख दिया जा रहा है. कितनी ही लाशें ऐसी हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है या जिनके परिवार से अब कोई नहीं बचा है. 

तुर्किए में भूकंप से हालात 

तुर्किए में भूकंप के झटके से मरने वालों की संख्या 12 हजार के आंकड़े को पार कर गई है. हालांकि, घायलों को लेकर आधिकारिक संख्या जारी नहीं की गई है. तमाम देश मदद के लिए आगे आए हैं. इनमें भारत भी शामिल है. सोशल मीडिया पर लगातार तुर्किए और सीरिया से भयानक तबाही के वीडियो सामने आ रहे हैं. कई बच्चों को जिंदा मलबे से बाहर निकाला गया. प्रभावित क्षेत्रों को 150 से ज्‍यादा आफ्टरशॉक्स झेलने पड़े. तुर्किए में भूकंप के झटके ग्रीनलैंड तक महसूस किए गए थे.

ये भी पढ़ें: 

Turkiye Syria Earthquake: तुर्किए और सीरिया में मौतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, 60 हजार से ज्यादा घायल, मलबे में शवों की तलाश जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP
MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन, दोस्त कृष्णा अभिषेक ने कैंसल किया इंदौर शो
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
इस भारतीय क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान, 25 अगस्त को खेलेगा आखिरी मैच
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में बिक रहा नकली मावा, ऐसे करें असली की पहचान
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
टूट गया उसैन बोल्ट का रिकॉर्ड! इस देश के रोबोट ने रच दिया इतिहास
Embed widget