एक्सप्लोरर

Elon Musk: फिर से शुरू किए जाएंगे पत्रकारों के सस्पेंड ट्विटर अकाउंट, मस्क ने ट्विटर पोल के बाद लिया फैसला

Elon Musk News: एलन मस्क ट्विटर पर सस्पेंड हुए कुछ पत्रकारों के अकाउंट को फिर से शुरू करने जा रहे हैं. एक पोल के जरिए लोगों ने मस्क को अपना जवाब दे दिया था.

Elon Musk Will Reinstate Twitter Account: टेस्ला और ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने शुक्रवार (16 दिसंबर) की देर शाम कहा कि वह कई पत्रकारों के सस्पेंड हुए ट्विटर अकाउंट को फिर से चालू करेंगे. कई एकाउंट्स पर मस्क के परिवार को खतरे में डालने का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया था. न्यू यॉर्क टाइम्स, सीएनएन और वॉशिंगटन पोस्ट के आधा दर्जन से अधिक प्रमुख पत्रकारों के खातों को निलंबित करने के बाद मस्क को यूरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र ने भी चेतावनी दी थी.

मस्क ने ट्विटर पर लिखा, 'जनता ने जवाब दे दिया है. मेरे स्थान को डॉक्स करने वाले खातों का निलंबन अब हटा दिया जाएगा.' मस्क ने एक ट्विटर एक पोल किया था, जिसमें पूछा गया था कि क्या उन्हें निलंबित खातों को अभी चालू करना चाहिए या एक सप्ताह के बाद. इस पोल में 3.69 मिलियन लोगों ने हिस्सा लिया और अपना जवाब दिया. उनमें से लगभग 59 प्रतिशत ने कहा कि उन्हें अब खातों को शुरू करना चाहिए.

पूर्व पत्रकार ने क्या ट्वीट किया

वोक्स के पूर्व पत्रकार आरोन रूपर ने ट्वीट किया है- कुछ निलंबित खाते फिर से सक्रिय हो गए हैं. रूपर ने लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए ट्वीट किया- मैं शुरू में निलंबित किए जाने वाले अकाउंट को लेकर काफी निराश था, लेकिन जल्द ही मुझे एहसास हुआ कि यह ठीक रहेगा क्योंकि मैं ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए लोगों को जानता हूं.

कब बढ़ा विवाद

विवाद तब बढ़ गया जब मस्क ने बुधवार को @elonjet खाते को निलंबित कर दिया, जो उनके निजी विमान की उड़ानों को ट्रैक करता था. मस्क ने कहा कि लॉस एंजिल्स में उनके बच्चों को ले जा रही एक कार का एक मनचले ने पीछा किया था. इस घटना के लिए मस्क अपने जेट की ट्रैकिंग को दोष देते हुए अकाउंट को सस्पेंड कर दिया था.

मस्क की क्या थी शिकायत

कुछ पत्रकारों ने इस मामले पर रिपोर्ट की थी, जिसमें निलंबित @elonjet खाते से जुड़े ट्वीट शामिल थे. मस्क ने अपने और परिवार के खिलाफ हत्या के निर्देशांक (Death Coordinates) की आशंका जताई थी. ट्विटर पर लाइव चैट में मस्क ने अपने दावे के लिए कोई सबूत नहीं दिया था. हालांकि कुछ निलंबित पत्रकारों से कहा कि ट्विटर पर हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा रहा है ... कोई स्पेशल नहीं हैं क्योंकि आप एक पत्रकार हैं."

ये भी पढ़ें- Mumbai Fire: मुंबई के पारेख अस्पताल के पास लगी आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़िया मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
पाकिस्तान में नहीं मिल रही दवाइयां, ढहने की कगार पर हेल्थकेयर सिस्टम, कैंसर समेत अन्य मेडिसन की शॉर्टेज
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget