एक्सप्लोरर

Super Rich India: सबसे अमीर लोग देश छोड़कर विदेशों में बस रहे, चीन के बाद दूसरे नंबर पर है भारत, जानें इस साल कितने छोड़ेंगे अपना देश?

Super Rich: दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश भारत-चीन के सबसे अमीर लोग अपने देश को छोड़कर विदेशों में बस रहे हैं. ब्रिटेन इस मामले में तीसरे नंबर पर है. जानते हैं 'सुपर रिच' के माइग्रेशन को..

SuperRich Leaving India China: दुनिया में हर साल लाखों लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देश की शरण ले लेते हैं. लोगों का एक से दूसरे देश में बसना अमूमन किसी संकट के चलते होता है. मगर, भारत ऐसा देश है जहां गरीब और असहाय लोग तो दूसरे देशों से आकर यहां रहने को छटपटा रहे हैं, लेकिन जिन लोगों के पास अपार धन-दौलत है, वो देश छोड़ रहे हैं. सबसे अमीर लोगों वाले तबके को 'सुपर रिच' कहा जाता है, और भारत के 'सुपर रिच' से जुड़ी चिंताजनक खबर यह है कि ऐसे हजारों लोग दूसरे देशों में जाकर बस रहे हैं.

हेनले प्राइवेट वेल्‍थ माइग्रेशन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल भारत से 7500 'सुपर रिच' हमेशा के लिए देश छोड़कर दूसरे देशों में जा बसे थे. इतना ही नहीं, रिपोर्ट बताती है कि इस साल भी लगभग 6500 'सुपर रिच' भारतीय अपना देश छोड़ देंगे. यानी भारत के अमीरों का देश छोड़ने का सिलसिला तेजी से जारी है.



Super Rich India: सबसे अमीर लोग देश छोड़कर विदेशों में बस रहे, चीन के बाद दूसरे नंबर पर है भारत, जानें इस साल कितने छोड़ेंगे अपना देश?

'सुपर रिच' का न होना देश के लिए ठीक नहीं
गौरतलब है कि 'सुपर रिच' आमतौर पर बिजनेस से जुड़े होते हैं और वे जहां के होते हैं उन्‍हें वहां सरकार को टैक्‍स पे करना होता है. उनके बिजनेस से देश की बेरोजगारी कम होती है, क्‍योंकि उन्‍हें काम करने वाले देश से ही आसानी से मिल जाते हैं. इसके अलावा 'सुपर रिच' के कारण बाजार की ग्रोथ भी तेजी से होती है. क्‍योंकि, वे अपने बिजनेस विभिन्‍न तरीकों से बढ़ाते रहते हैं. उनके देश छोड़ने से उन देशों की अर्थव्‍यवस्‍था कमजोर होती है. उनके चले जाने पर, उनकी नेटवर्थ या कमाई का आंकड़ा भी देश से अलग हो जाता है. ऐसे में यह भारत के लिए बड़ी चिंता की बात है.

आखिर क्‍यों भारत छोड़कर जा रहे 'सुपर रिच'?
'सुपर रिच' लोगों के देश छोड़ने की बड़ी वजह उनके मन में किसी सरकारी एजेंसी से कार्रवाई होने का डर होता है. ऐसा माना जाता है कि भारत के 'सुपर रिच' लोग अधिकतर ऐसे होते हैं जो बैंकों से हजारों करोड़ का लोन लेकर अमीर हुए, या फिर किसी काले धंधे के जरिए उनका कारोबार फला-फूला हो; तो ये डर रहता है कि कहीं पकड़े न जाएं. इसके अलावा कुछ अमीरों को देश की पॉलिसी ठीक नहीं लगतीं, कई को वातावरण ठीक नहीं लगता. ऐसे में वे उन देशों में जाते हैं जहां उन्‍हें दिक्‍कतें नहीं आएं.

'सुपर रिच' के लिए कौन से देश प्रायोरिटी में?
अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में बसने के लिए 'सुपर रिच' की पहली पसंद ऑस्‍ट्रेलिया है. इस लिस्‍ट में यूएई दूसरे, सिंगापुर, तीसरे, अमेरिका चौथे और स्विटजरलैंड पांचवे नंबर पर है. 

हेनले प्राइवेट वेल्‍थ माइग्रेशन की रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्‍यादा चीन के 'सुपर रिच' देश छोड़ते हैं. इस साल वहां के 13500 लोग चीन छोड़ सकते हैं. भारत इस मामले में दूसरे और ब्रिटेन तीसरे नंबर पर है. 

यह भी पढ़ें: कोरोना के बाद शेयर बाजार में आई तेजी ने धनवानों की संपत्ति और बढ़ाई, अब सुपर रिच लिस्ट में 80 से बढ़कर 90 हुए अरबपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget