एक्सप्लोरर

Sunita Williams Returns: सुनीता विलियम्स की स्पेस से वापसी पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, 'जो वादा किया, उसे निभाया'

सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर 8 जून, 2024 को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे. ये उनका 8 दिन का स्पेस मिशन था, लेकिन इस स्पेसक्राफ्ट में खराबी के बाद दोनों की वापसी टल गई.

Donald Trump on sunita williams returns: अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 286 दिनों बाद अंतरिक्ष से लौट आए हैं. दोनों ने SpaceX के ड्रैगन कैप्‍सूल के जर‍िए फ्लोरिडा के समंदर में लैंड किया. सुनीता विलियम्स की वापसी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान आया है. उन्होंने कहा कि मैंने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है. 

मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'प्रेसिडेंट बनने के बाद जब मैं ऑफिस में आया तो मैंने एलन मस्क से कहा कि हमें उन्हें (सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर) को वापस लाना होगा. बाइडेन ने उन्हें छोड़ दिया है. अब वे वापस आ गए हैं. जब वो बेहतर हो जाएंगे तो वे ओवल ऑफिस (राष्ट्रपति ऑफिस) में आएंगे.

जो वादा किया, उसे निभाया: व्हाइट हाउस

सुनीता विलियम्स और विल्मोर की वापसी पर व्हाइट हाउस ने एक्स पर लिखा था, 'जो वादा किया, उसे निभाया. राष्ट्रपति ट्रंप ने 9 महीने से स्पेस में फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को बचाने का वादा किया था. आज उनकी धरती पर सुरक्षित लैंडिंग हो गई है. एलन मस्क, स्पेसएक्स और नासा को धन्यवाद.'

फ्लोरिडा के समंदर में कैप्सूल ने किया लैंड

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 9 महीने बाद धरती पर लौटकर आए हैं. स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए दोनों एस्ट्रोनॉट्स की धरती पर वापसी हुई है. ड्रैगन कैप्सूल ने बुधवार (19 मार्च) की सुबह 3.27 बजे फ्लोरिडा के समंदर पर लैंड किया. उनकी धरती पर वापसी पर दुनिया में जश्न का माहौल है. 

8 जून, 2024 को अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए थे एस्ट्रोनॉट्स

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर 8 जून, 2024 को बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट के जरिए अंतरिक्ष में गए थे. नासा का ये 8 दिन का स्पेस मिशन था, लेकिन इस स्पेसक्राफ्ट में टेक्निकल खराबी के बाद दोनों की वापसी टल गई. इस बीच कई बार नासा ने उन्हें वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों एस्ट्रोनॉट की वापसी नहीं हो सकी. आखिरकार नौ महीने बाद स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल के जरिए दोनों को धरती पर वापस लाया गया. 

यह भी पढ़ें- 150 एक्सपेरिमेंट, 9 बार स्पेसवॉक... सुनीता विलियम्स ने 9 महीने में स्पेस पर क्या किया? NASA ने बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget