एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में अदालत के पास आतंकी हमला, सात की मौत, 14 घायल

पेशावर: पाकिस्तान के खबर पख्तूनख्वाह प्रांत में एक अदालत के बाहर बम विस्फोट हुआ है. आतंकियों ने बम विस्फोट के साथ-साथ गोलीबारी भी की है. इस आत्मघाती विस्फोट और गोलीबारी में कम से कम सात लोगों के मारे जाने की खबर है. इस हादसे में 14 लोग जख्मी भी बताए जा रहे हैं.

हमलावरों ने तांगी शहर की अदालत परिसर में दाखिल होने की कोशिश की. उन्होंने गोलीबारी की और ग्रेनेड फेंके. इसके बाद वहां तैनात सुरक्षाबलों ने जवाबी गोलीबारी की. पुलिस के मुताबिक खबर पख्तूनख्वा के चारसद्दा जिले में अदालत के बाहर सुरक्षाबलों ने तीन हमलावरों को मार गिराया. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी तालिबान के जुड़े जमात उल अहरर ने ली है.

पुलिस ने बताया, ‘कई आतंकियों ने अदालत पर हमला किया और मेन गेट पर भारी गोलाबारी की.’ अधिकारियों ने कहा कि दरवाजे पर हुई गोलीबारी में एक बम हमलावर मारा गया और दूसरे को अदालत में दाखिल होने पर मार गिराया गया. तीसरे बम हमलावर ने खुद को विस्फोटकों से उड़ा लिया.

चारसद्दा के जिला पुलिस प्रमुख सोहैल खान ने बताया कि इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए. न्यायाधीश और वकील सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा के कारण बम हमलावर अदालत में दाखिल नहीं हो सके. लेकिन वे परिसर में दाखिल हो गए, जो कि ‘तबाह हो सकता था.’ उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है.

एंबुलेंसों को पेशावर से लगभग 30 किमी दूर चारसद्दा भेज दिया गया. यहां लेडी रीडिंग अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है. पाकिस्तान में हाल के समय में हुए विभिन्न आतंकी हमलों के कारण सुरक्षा कड़ी की गई है. हालिया हमला पिछले कुछ समय में हुए हमलों की कड़ी का हिस्सा है. इन हमलों में 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

बृहस्पतिवार को, आत्मघाती हमलावर ने सिंध प्रांत की मशहूर सूफी दरगाह में 88 लोगों की हत्या कर दी थी. इस हमले के बाद सेना ने आतंकियों के खिलाफ अभियान शुरू किया था और देशभर में 130 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था. पिछले साल मार्च महिने में चारसद्दा के शब्कादर इलाके में एक स्थानीय अदालत पर आत्मघाती बम हमलावर ने हमला किया था और 17 लोगों की हत्या कर दी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'वे मुझे मार भी सकते हैं फिर भी...', शेख हसीना ने किया बांग्लादेश लौटने का ऐलान, जानें कब जाएंगी
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
India-Russia Oil: भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
भारत को तेल बेचकर रूस ने बढ़ाया बैंक बैलेंस, 'दोस्ती' से ज्यादा मुनाफे पर रहा फोकस?
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget