एक्सप्लोरर

Terrorist Attack: पाकिस्तान की मस्जिद में आतंकी ने खुद को बम से उड़ाया, एक पुलिस अधिकारी की मौत, कई घायल

Blast In Pakistan: मंगलवार को पाकिस्तान की एक निर्माणधीन मस्जिद में एक आतंकी ने खुद को बम से उड़ा लिया, जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौके पर मौत हो गई. जबकि कई अन्य घायल हो गए.

Suicide Attack In Pakistan: पाकिस्तान में आतंकी घटनाएं कम होने का नाम नहीं रहीं हैं. मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान आत्मघाती हमले से दहल उठा, जब खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हमलावर ने एक निर्माणाधीन मस्जिद को निशाना बनाया. इस आत्मघाती हमले के कारण एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. 

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खैबर जिले के अली मस्जिद इलाके में हमलावर ने पुलिस को देख उसने खुद को उड़ा लिया. जिसमें स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) की मौत हो गई. धमाके में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी की पहचान अदनान अफरीदी के रूप में हुई है. एआरवाई न्यूज ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि घायलों को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आत्मघाती हमले में कुल कई लोग घायल हुए हैं. साथ ही घायलों की स्थिति कैसी है, इस बारे में भी कोई स्पष्ट सूचना नहीं है.

आतंकियों को पकड़ने गई थी पुलिस 

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार खैबर जिले की पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि मस्जिद में दो आतंकी छिपे हुए हैं. खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया. इस दौरान जब पुलिस ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो उनमें खुद को उड़ा लिया, जबकि दूसरा आतंकवादी मौके से भागने लगा, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया.

पाकिस्तान में बढ़ गए हैं आतंकी हमले 

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आतंकी घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है. द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल 18 जून 2022 से 18 जून 2023 तक प्रांत में 665 आतंकी हमले हुए, जिनमें 15 आत्मघाती बम विस्फोट भी शामिल हैं. प्रांत के आतंकवाद-रोधी विभाग की एक रिपोर्ट से पता चला है कि अकेले उत्तरी वजीरिस्तान (आदिवासी जिले) में 140 आतंकी घटनाएं हुई हैं. जिनमें आठ आत्मघाती बम विस्फोट हुए. वहीं, 37 IED ब्लास्ट, तीन हैंड ग्रेनेड विस्फोट, पांच रॉकेट हमले और 85 आग की घटनाएं शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Singapore Death Penalty: सिंगापुर में 20 साल बाद किसी महिला को दी जाएगी फांसी, जानें उसका जुर्म

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget