एक्सप्लोरर

Sudan Unrest: सूडान में आखिर क्यों सेना और अर्धसैनिक बल आपस में भिड़ गए, क्या बन रहे हैं बड़े गृह युद्ध के आसार ?

Sudan Violence: सूडान की सेना और अर्धसैनिक बल के बीच आपस में संघर्ष शुरू हो गया है. इससे कई हिस्सों में लोगों के घायल होने की खबरें आई हैं.

Sudan At Unrest: पूर्वोत्तर अफ्रीका के देश सूडान में सेना और अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्स' (RSF) आपस में भिड़ गई हैं. इससे वहां गृह युद्ध जैसे हालात बन गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरएसएफ ने सैन्य प्रमुख के आवास, राष्ट्रपति भवन और राजधानी खार्तूम के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार (15 अप्रैल) को कब्जा कर लिया. आरएसएफ ने दावा किया है कि सेना ने पहले हमला किया था और उत्तरी शहर मेरोवे और पश्चिम में अल-ओबीद के स्थित हवाईअड्डों में कब्जा जमा लिया था. 

सेना के तरफ से दिए बयान में कहा गया कि आरएसएफ दूसरे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों पर नियंत्रण न कर ले, इसलिए उसके खिलाफ वायुसेना ने अभियान शुरू कर दिया है. सेना ने आरएसएफ को विद्रोही बल घोषित किया है. टीवी पर कई फुटेज में खार्तूम के आसमान में विमान दिखाई दिए हैं. कई हिस्सों में गोलीबारी की आवाज सुनी गई. सेना और आरएसएफ के मुख्यालयों के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई और समाचार एजेंसी रॉयटर्स के रिपोर्टरों ने सड़कों पर तोपों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात देखा.

स्थानीय चिकित्सकों ने बताया कि आवासीय इलाकों में भी झड़पें हुई और कई नागरिक घायल हुए हैं. इस बीच भारत समेत कई देशों में सूडान में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. रिपोर्ट्स में अनुमान जताया गया है कि सूडान में करीब डेढ़ हजार भारतीय रहते हैं. आखिर सूडान की मौजूदा हालत का कारण क्या है और क्या गृह युद्ध होगा, आइये जानते हैं.

सूडान में सेना और आरएसएफ के भिड़ने का कारण

सूडान में अक्टूबर 2021 में हुए तख्तापलट के बाद से एक संप्रभु परिषद देश को चला रही है. इस परिषद के अध्यक्ष सूडान के सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल बुरहान हैं जबकि इसके उपाध्यक्ष का पद आरएसएफ प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डगलो के पास है. परिषद आरएसएफ को सेना का हिस्सा बनाना चाहती थी लेकिन अर्धसैनिक बल इसके लिए तैयार नहीं था.

आरएसएफ ने 10 वर्षों के लिए यह फैसला टालने के लिए कहा था. वहीं, सूडान आर्मी दो वर्षों के भीतर आरएसएफ के विलय को लेकर अड़ी थी. सेना और आरएसएफ के बीच इसी मुद्दे पर पिछले हफ्ते तनाव चरम पर पहुंच गया था. आरएसएफ ने मेरोवे स्थिति सेना के ठिकाने के पास अपने जवान तैनात कर दिए थे. जानकारों की मानें तो सेना और आरएसएफ के शीर्ष अधिकारियों की महत्वाकाक्षाओं की वजह से सूडान सुलगने लगा है.

इस हालत में कैसे पहुंचा सूडान और क्या होगा गृह युद्ध?

गौरतलब है कि अप्रैल 2019 में लोकतंत्र समर्थकों के सहयोग से सेना ने करीब तीन दशक से शासन करते आ रहे राष्ट्रपति उमर अल बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया था. अगस्त 2019 में सेना और नागरिक राजनीतिक समूहों के बीच एक समझौता हुआ, जिसमें कहा गया सेना और नागरिक समूह की ओर से नियुक्त अधिकारी सत्ता को साझा करेंगे. इसके बाद अक्टूबर 2021 में सेना ने तख्तापलट करते हुए उस समझौते और व्यवस्था को रोक दिया.  

हाल में नागरिक सरकार को बहाल करने की बात फिर से उठी. सेना प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल बुरहान ने प्रस्तावित नागरिक शासन में एकीकृत सेना के नेतृत्व को लेकर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि वह विवाद के हल के लिए सेंकेंड इन कमांड से बात करने को राजी है, लेकिन आरएसएफ प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान डगलो ने बात करने इनकार कर दिया.

इस बीच कई पश्चिमी देशों ने भी सेना और आरएसएफ के शीर्ष अधिकारियों से वार्ता के जरिये हल निकालने का आग्रह किया था. शुक्रवार (14 अप्रैल) स्थिति के सुलझने के संकेत मिले भी थे लेकिन अचानक तनाव भड़क उठा और सूडान में संघर्ष की स्थिति देखी जा रही है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि सूडान में स्थिति नहीं सुलझी तो गृह युद्ध भड़क सकता है.

यह भी पढ़ें- Sudan Violence Live: अफ्रीका के सूडान में हिंसा, सैनिक और अर्धसैनिक बल आपस में भिड़े, रूस ने की सीजफायर की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Woman Dies in Lift Accident: लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
लिफ्ट के अंदर ही रह गया महिला का आधा शरीर, हादसे का वीडियो वायरल
Embed widget