एक्सप्लोरर

Sudan Civil War: सूडान में अगले 72 घंटे तक थमेगी दहशत, ईद के मौके पर रहेगा सीजफायर

Sudan Civil War: सूडान के RSF ने एक बयान में कहा कि लड़ाई के बीच ईद का पर्व आ रहा है. इस दौरान नागरिकों को पर्व मनाने के लिए मौका देना चाहिए.

Sudan Civil War Agree to Ceasefire On Eid: सूडान में अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) और रेगुलर आर्मी के बीच देश पर कब्जा करने को लेकर 15 अप्रैल से लड़ाई हो रही है. इस दौरान अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 2000 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं. इसी बीच RSF ने शुक्रवार (21 अप्रैल) सुबह 6 बजे से मानवीय आधार पर 72 घंटे का सीजफायर (Ceasefire) का ऐलान कर दिया है. ये फैसला ईद के वजह से लिया गया.

सूडान की राजधानी खार्तूम दोनों सेना की तरफ से हो रहे भारी बमबारी और गोलीबारी से हिल चुकी है. हालांकि, 3 दिन के सीजफायर को लेकर अब तक देश की रेगुलर आर्मी के तरफ से कोई भी टिप्पणी नहीं की गई. सूडान के आर्मी प्रमुख जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान ने सेना के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक पूर्व-रिकॉर्डेड भाषण में संघर्ष विराम का जिक्र नहीं किया है.
 
सूडान में दो साल के बाद तख्तापलट हुआ
सूडान के अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमारे बीच चल रही लड़ाई के बीच ईद का पर्व आ रहा है. इस दौरान नागरिकों को पर्व मनाने के लिए और अपने परिवार वालों को बधाई देने का मौका देना चाहिए. RSF और सेना के बीच लड़ाई शनिवार को शुरू हो गई थी.

सूडान में दो साल के बाद तख्तापलट हुआ है. इसके बाद अपनी पकड़ बनाने के लिए RSF और रेगुलर आर्मी के बीच लड़ाई अपने चरम सीमा पर पहुंच चुकी है.

सूडान में चल रही लड़ाई के बीच 350 की मौत
सत्तारूढ़ सैन्य जुंटा के दो पूर्व सहयोगी नेताओं सेना प्रमुख बुरहान और आरएसएफ नेता जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच सत्ता संघर्ष में कम से कम 350 लोग मारे गए. सूडान में चल रहे हलिया संघर्ष ने देश में लोकतंत्र की दिशा में प्रगति की उम्मीदों को धराशायी कर दिया है.

वहीं इस जानलेवा लड़ाई के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को नागरिकों को सुरक्षा तक पहुंचने की अनुमति देने के लिए संघर्ष विराम की अपील की. डॉक्टरों के एक समूह ने कहा कि गुरुवार (20 अप्रैल) को खार्तूम के पश्चिम में अल-ओबेद में कम से कम 26 लोग मारे गए और 33 घायल हो गए.

ये भी पढ़ें:

Watch: सूडान हिंसा के बीच धमाके का यह वीडियो वायरल, देखें कैसे दहला पूरा इलाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Explained: क्या जॉन ओसॉफ और जेम्स टैलारिको 2028 में डेमोक्रेट्स का चेहरा बनेंगे? लिस्ट में कौन
क्या जॉन ओसॉफ और जेम्स टैलारिको 2028 में डेमोक्रेट्स का चेहरा बनेंगे? लिस्ट में कौन
पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा
पीओजेके में फिर भड़की हिंसा: रावलाकोट में पाकिस्तानी बलों की कार्रवाई, 5 मौतों का दावा
हबीबी, ब्लू, अलास्का, US मिडटर्म चुनाव के बाद Google पर क्या-क्या हुआ ट्रेंड?
हबीबी, ब्लू, अलास्का, US मिडटर्म चुनाव के बाद Google पर क्या-क्या हुआ ट्रेंड?

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget