एक्सप्लोरर

Space Science: इस दुर्लभ आकाशगंगा ने सूरज से 300 अरब गुना बड़े ब्लैक होल को जन्म दिया, जानें वैज्ञानिकों का अनुमान

Rare Galaxy Study: एक अध्ययन में अनुमान लगाया गया है कि 11 अरब साल पहले तीन बड़े ब्लैक होल वाली एक दुर्लभ आकाशगंगा बनी होगी, जिसने सबसे बड़े ब्लैक होल को जन्म दिया होगा.

Universe Study: वैज्ञानिक लंबे समय से ब्रह्मांड की उत्पत्ति को लेकर खोज कर रहे हैं. इसी क्रम में सुपरकंप्यूटर के जरिये ब्रह्मांड के अनुकरण मॉडल वाली ASTRID नामक हाई रिजॉल्यूशन तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि 11 अरब साल पहले एक दुर्लभ खगोलीय घटना हुई होगी. इसमें तीन ब्लैक होल वाली एक दुर्लभ आकाशगंगा बनी होगी. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह आकाशगंगा ब्रह्मांड में सबसे भारी चीज होगी और इसने सबसे बड़े ब्लैक होल को जन्म दिया होगा.

लाइव साइंस की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्वर्ड-स्मिथसोनियन सेंटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स में पोस्टडॉक्टरल फेलो और संबंधित शोध के लेखक यूयिंग नी (Yueying Ni) ने बताया कि लगभग 11 अरब साल पहले जब आकाशगंगाएं और सुपरमैसिव ब्लैक होल अपनी चरम गतिविधि पर पहुंचे होंगे, तब ब्रह्मांडीय दोपहर में एक बहुत ही दुर्लभ प्रणाली बनी होगी जिसमें तीन क्वासर शामिल रहे होंगे.

क्या होता है क्वासर?

क्वासर को जानने के लिए ब्लैक होल के बारे में समझना जरूरी है. दरअसल, ब्लैक होल ब्रह्मांड में ऐसी जगह है जहां केवल अंधेरा होता है. यह अपने आसपास की चीजों को निगलता जाता है या कह लीजिए कि वे इसमें समाती जाती हैं. ब्लैक होल के भी कई प्रकार होते हैं, इनमें सुपरमेसिव ब्लैक होल और अल्ट्रा मेसिव ब्लैक होल शामिल हैं. अल्ट्रामेसिव ब्लैक होल सबसे बड़े होते हैं. अल्ट्रमेसिव ब्लैक होल का द्रव्यमान 10 अरब सूरज से ज्यादा होता है. मिल्की वे जैसी आकाशगंगाओं के केंद्र में पाए जाने वाले सुपर मेसिव ब्लैक होल के मुकाबले यह कहीं ज्यादा बड़ा होता है.

ब्रह्मांड में सभी आकाशगंगाओं के केंद्र में ब्लैक होल होता है. वहीं, एक क्वासर में कई सारे ब्लैक होल होते हैं. क्वासर को एक ऐसे मंच के रूप में जाना जाता है जो आकाशगंगाओं के विकास में प्रतिनिधित्व करता है. क्वासर असाधारण रूप से बड़ी मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित करता है यानी छोड़ता है. आमतौर पर टेलीस्कोप से यह एक तारे जैसा मालूम होता है.

ऐसे बना होगा सूरज से 300 अरब गुना बड़ा ब्लैक होल

वैज्ञानिकों के अध्ययन में सामने आया कि संभवतः 150 मिलियन (150,000,000) वर्षों के दौरान तीन क्वासर प्रणालियों का विलय हुआ होगा जिसने सूरज से 300 अरब गुना बड़े ब्लैक होल को जन्म दिया होगा. इससे यह भी पता चलता है कि सुपरमैसिव ब्लैक होल की ढेरों विलय की घटनाओं के कारण अल्ट्रामैसिव ब्लैक होल का संभावित गठन हुआ होगा. वैज्ञानिकों के अनुसार तीन क्वासर वाले सिस्टम की दुर्लभता से वास्तविक ब्रह्मांड में अल्ट्रामेसिव ब्लैक होल के रहस्यों का पता लगाया जा सकता है. अध्ययन में लगी वैज्ञानिकों की ब्रह्मांड के और भी रहस्य पता करने की कोशिश कर रही है. बता दें कि यह शोध 30 नवंबर, 2022 को द एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित हुआ था.

यह भी पढ़ें- China Lockdown: चीन में लॉकडाउन की तैयारी, कोविड के बाद अब इस बीमारी से मचा हाहाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget