एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का सौतेला बेटा गिरफ्तार, यह है मामला

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जब प्रधानमंत्री इमरान खान के सौतेले बेटे को पकड़ा गया तो सुरक्षा अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने लगा.

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के सौतेले बेटे सहित तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने शराब रखने का मामला दर्ज किया है लेकिन इन तीनों को शीर्ष अधिकारियों के कहने पर रिहा कर दिया गया. बता दें मुस्लिम बहुल देश पाकिस्तान में शराब की बिक्री और खपत अवैध है.

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की पहली शादी से हुए बेटे मूसा मनेका (Musa Maneka) और उसके दो दोस्तों को सोमवार को गद्दाफी स्टेडियम के पास उस समय गिरफ्तार किया गया था जब पुलिस को उनकी कार में शराब मिली थी.

कुछ औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद मनेका को छोड़ा गया
पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि बुशरा बीबी के बेटे सहित तीन युवकों को कुछ औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद शीर्ष अधिकारियों के आदेश पर सोमवार को ही रिहा कर दिया गया.

पुलिस अधिकारी ने कहा, “उनके (आरोपियों) खिलाफ मामला दर्ज होने के तुरंत बाद पंजाब पुलिस प्रमुख को ऊपर से फोन आने लगे. हालांकि, पुलिस ने आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और कुछ घंटों की हिरासत के बाद उन्हें रिहा कर दिया." उन्होंने कहा कि जब मेनका को शराब रखने के लिए उठाया गया था, तो उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी क्योंकि वह पाकिस्तान की प्रथम महिला का बेटा था.

खान और पत्नी को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ी थी अफवाहें 
पिछले हफ्ते, प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी के बीच मतभेदों के बारे में सोशल मीडिया पर खबरें सर्कुलेट होने लगीं. बीबी की एक करीबी दोस्त, फराह खान ने ट्विटर पर यह घोषणा की कि फर्स्ट लेडी अपने पति के साथ बनी गाला स्थित आवास पर रह रही है. उन्होंने कहा, “फर्स्ट कपल के बारे में व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से प्रचार किया जा रहा था.” उन्होंने कहा, "फर्स्ट लेडी मेरे घर में नहीं बल्कि इस्लामाबाद के बानी गाला में रहती है."

इस महीने की शुरुआत में, पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर खान, उनकी पत्नी बीबी और सेना के खिलाफ "दुर्भावनापूर्ण अभियान" चलाने में शामिल लोगों के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई के तहत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget