एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: अब कहां हैं गोटाबाया राजपक्षे? राष्ट्रपति भवन पर कब्जे से लेकर PM के इस्तीफे तक, शनिवार को पड़ोसी देश में क्या-क्या हुआ

Sri Lanka Crisis Latest News: कोलंबो बंदरगाह के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह एसएलएनएस सिंदुराला और एसएलएनएस गजबाहू पर सवार हुआ और बंदरगाह से निकल गया.

Gotabaya Rajapaksha: श्रीलंका में शनिवार को होने वाले व्यापक विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार को अपना आधिकारिक आवास छोड़ दिया था और वह फिलहाल कहां पर हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है. वहीं प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया, हालांकि शुरुआत में वो इस्तीफा देने के पक्ष में नहीं थे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से इस्तीफा देने के बाद शांति की अपील भी की. अभूतपूर्व आर्थिक संकट से जूझ रहे द्वीपीय देश में मार्च से ही राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे हजारों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को कोलंबो स्थित उनके आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया. 

प्रदर्शनकारियों के अप्रैल की शुरुआत में राष्ट्रपति कार्यालय पर कब्जा करने के इरादे से उसके प्रवेश द्वार तक पहुंचने के बाद से राजपक्षे राष्ट्रपति आवास को अपने आवास और कार्यालय के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे. सूत्रों के मुताबिक, शनिवार के विरोध-प्रदर्शनों के मद्देनजर राजपक्षे को शुक्रवार को ही उनके आवास से हटा दिया गया था और वह फिलहाल कहां पर हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

  • प्रदर्शनकारी अब राष्ट्रपति के कार्यालय और आधिकारिक आवास, दोनों पर कब्जा जमा चुके हैं. ‘न्यूज फर्स्ट’ चैनल ने शनिवार को प्रसारित रिपोर्ट में दावा किया कि कोलंबो बंदरगाह पर खड़े श्रीलंकाई नौसेना के गजबाहू जहाज पर सामान भेजे जाने की खबरें सामने आई हैं.
  • चैनल के मुताबिक, कोलंबो बंदरगाह के हार्बर मास्टर ने कहा कि एक समूह एसएलएनएस सिंदुराला और एसएलएनएस गजबाहू पर सवार हुआ और बंदरगाह से निकल गया. हालांकि वह जहाज में सवार होने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते, न ही यह बता सकते हैं कि वे कहां गए हैं. इससे पहले, सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में वीआईपी वाहनों के एक काफिले को कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की तरफ जाते हुए देखा गया, जहां श्रीलंका एयरलाइंस का एक विमान इंतजार में खड़ा था.
  • उधर, राष्ट्रपति राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर फोर्ट इलाके में बड़ी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प में दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 30 लोगों के घायल होने की खबर हैं. राष्ट्रपति भवन की दीवारों पर चढ़ने वाले प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं.
  • इमारत के अंदर के वीडियो फुटेज में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को कमरों और गलियारों के भीतर, जबकि सैकड़ों लोगों को बाहर के मैदान के आसपास देखा गया. कुछ वीडियो क्लिप में बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रपति भवन के स्विमिंग पुल में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं.
  • इस बीच, राजपक्षे की पार्टी से जुड़े सांसदों के एक समूह ने उन्हें संबोधित करते हुए एक पत्र लिखा है, जिसमें राष्ट्रपति से पद छोड़ने और एक नया प्रधानमंत्री व सर्वदलीय सरकार बनाने का आग्रह किया गया है. वहीं, श्रीलंका के प्रभावशाली अधिवक्ताओं के एक निकाय ने शनिवार को राष्ट्रपति राजपक्षे की कार्य करने और सत्ता में बने रहने की क्षमता पर सवाल उठाया.
  • वेबसाइट ‘लंका फर्स्ट’ ने बार एसोसिएशन की ओर से जारी बयान के हवाले से कहा, श्रीलंका का बार एसोसिएशन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे से इस बात पर विचार करने का आह्वान करता है कि क्या वह श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में अपने दायित्वों, शक्तियों और कर्तव्यों का निर्वहन जारी रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शन के बाद आवास छोड़कर भागे राष्ट्रपति राजपक्षे

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis: विद्रोह की आग में उबल रहा है श्रीलंका, क्यों इसकी आंच पहुंची राष्ट्रपति भवन तक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget