एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा, स्विमिंग पूल में की मस्ती, किचन में भी घुसे

Sri Lanka Economic Crisis: श्रीलंका में शनिवार को प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति भवन के अंदर घुस गए. राष्ट्रपति गोटाबाया ने प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही परिसर खाली कर दिया था.

Sri Lanka Economic Crisis Protest: श्रीलंका में प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa) के इस्तीफे की मांग करते हुए शनिवार को उनके आधिकारिक आवास में घुस गए. पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति आवास में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया और उन पर पानी की बौछारें की व गोलियां भी चलाई थी. हालांकि, प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति आवास में घुस गए. राष्ट्रपति गोटाबाया ने कोलंबो में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही परिसर खाली कर दिया था. 

प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास के अंदर स्विमिंग पूल में नहाते हुए भी दिखाई दिए. प्रदर्शनकारियों का स्विमिंग पूल में नहाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. इसके अलावा राष्ट्रपति भवन के किचन में भी लोग घुस गए. वहीं राष्ट्रपति आवास में बिस्तर पर भी लोग दिखाई दिए. बता दें कि, राष्ट्रपति राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफा देने का दबाव बढ़ रहा है. सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं. 

श्रीलंका में बिगड़ रहे हालात

गौरतलब है कि अप्रैल में प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति आवास को अपने आवास व कार्यालय के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच आज राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया. पुलिस द्वारा रात भर का कर्फ्यू हटाए जाने के बाद श्रीलंकाई झंडे लेकर हजारों प्रदर्शनकारी ईंधन की भारी कमी के कारण सड़कों उतर आए. 

प्रदर्शन के दौरान कई लोग हुए घायल

श्रीलंका (Sri Lanka) में प्रदर्शन के दौरान दो पुलिस अधिकारियों समेत कम से कम 30 लोग घायल हो गए और उन्हें कोलंबो में नेशनल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. श्रीलंकाई पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. प्रदर्शनकारियों ने आर्थिक संकट के लिए राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksa)  को जिम्मेदार ठहराया है और तीन महीने से उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा कर रखा है. 

ये भी पढ़ें- 

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में फिर भड़की हिंसा, प्रदर्शन के बाद आवास छोड़कर भागे राष्ट्रपति राजपक्षे

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में हालात बेहद खराब, राष्ट्रपति और पीएम इस्तीफा देने के लिए तैयार, 5 प्वाइंट्स में जानिए ताजा हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
हूती विद्रोही जंगलों से यमन-सऊदी को बना रहे निशाना, ड्रोन भेजकर मचाई तबाही
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget