एक्सप्लोरर

Sri Lanka Crisis: प्रदर्शनकारियों पर सैन्य कार्रवाई से और बिगड़ सकते हैं हालात, श्रीलंका संकट पर एक्सपर्ट ने चेताया

कोलंबो में बड़े पैमाने पर राजनीतिक उथल-पुथल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, भारत ने रविवार को कहा कि वह लोकतांत्रिक साधनों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति की आकांक्षाओं में श्रीलंकाई लोगों के साथ खड़ा है.

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में स्थिति बहुत नाजुक है तथा प्रदर्शनकारियों पर कोई भी सैन्य कार्रवाई पूरे माहौल को और खराब कर सकती है. यह चेतावनी बुधवार को रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञों ने दी. उन्होंने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है कि श्रीलंका में राजनीतिक अराजकता से बचा जाए और सभी हितधारकों को राजनीतिक स्थिरता बहाल करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए.

राजपक्षे ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त किया और घंटों बाद उन्होंने सेना तथा पुलिस को देश में कानून और व्यवस्था बहाल करने के लिए जो कुछ भी आवश्यक हो, करने का आदेश दिया. साल 2009 से 2013 तक श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में कार्य करने वाले अशोक के. कंठ ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'इस समय स्थिति बहुत अनिश्चित है. यह बहुत महत्वपूर्ण है कि राजनीतिक अराजकता से बचा जाए, लेकिन साथ ही सेना और पुलिस के किसी भी हस्तक्षेप से स्थिति और खराब हो सकती है.'

उन्होंने कहा, 'स्थिति बहुत कठिन है. लेकिन आज जिस चीज की आवश्यकता है वह वास्तव में श्रीलंका के संविधान की सीमा के भीतर किसी प्रकार की राजनीतिक स्थिरता की बहाली है.' कंठ ने कहा, 'यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे श्रीलंका के भीतर ही होने की जरूरत है और भारत सहित अन्य देशों के लिए बहुत कम भूमिका है.'

अशोक के. कंठ ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए कि राजनीतिक स्थिति स्थिर हो. कंठ ने कहा, 'इसे जितनी जल्दी हो सके स्थिर होना चाहिए क्योंकि राजनीतिक स्थिरता के बिना, श्रीलंका की सरकार के लिए अभूतपूर्व आर्थिक चुनौतियों का समाधान करना बहुत मुश्किल होगा.'

विदेश मंत्रालय के पूर्व सचिव अनिल वाधवा ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, ' यह हमारे हित में होगा कि भारत में कोई शरणार्थी प्रवाह न हो क्योंकि इससे दूसरे किस्म का संकट पैदा हो सकता है.' वाधवा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की ओर से श्रीलंका के लिए 'तत्काल राहत पैकेज' दिए जाने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा, 'जितनी जल्दी नयी सरकार बनेगी, यह श्रीलंका के लिए उतना ही बेहतर है क्योंकि यह प्रमुख मुद्दों का समाधान कर सकती है.' पूर्व राजनयिक ने समग्र स्थिति पर भारत के रुख की भी सराहना की.

कोलंबो में बड़े पैमाने पर राजनीतिक उथल-पुथल पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में, भारत ने रविवार को कहा कि वह लोकतांत्रिक साधनों, स्थापित संस्थानों और संवैधानिक ढांचे के माध्यम से समृद्धि और प्रगति की आकांक्षाओं में श्रीलंकाई लोगों के साथ खड़ा है. रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ प्रोफेसर एस डी मुनि ने कहा कि अगले कुछ महीनों में श्रीलंका के लिए चीजें आसान नहीं होंगी. कंठ ने कहा कि भारत ने श्रीलंका की काफी उदारता से मदद की.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
लूला दा सिल्वा ने जीता ब्राजील का चुनाव, शशि थरूर ने दीं शुभकामनाएं, खूब तारीफ की
Explained: छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें
छात्र आंदोलन के बाद सर्बिया में बड़ा राजनीतिक उलटफेर, 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुसिक की हार|10 बड़ी बातें

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 बड़े अधिकारी को किया सस्पेंड, जानें पूरा मामला
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget