एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: कुछ देशों में मृतकों की संख्या में आ रही है कमी, स्पेन फिर शुरू करेगा आर्थिक गतिविधियां

स्पेन में हाल के दिनों में मृतकों की संख्या में कमी आई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्पेन में संक्रमण के 170,099 मामले हैं.स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने चेताया है कि लॉकडाउन के तहत यह देश अभी ‘जीत से दूर’ है.

मैड्रिड: कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित कुछ देशों में इस महामारी से मृतकों की संख्या में कमी देखी जा रही है. स्पेन सोमवार को अपनी कुछ आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो गया है. इटली, फ्रांस और अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में कमी देखी गई है.

दुनियाभर में एक लाख से ज्यादा की मौत

चीन में पिछले साल के अंत में यह वायरस सबसे पहले सामने आया था और अब तक दुनियाभर में इससे से 119,699 लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है. स्पेन में हाल के दिनों में मृतकों की संख्या में कमी आई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, स्पेन में संक्रमण के 170,099 मामले हैं. वहीं देश में अबतक 17,756 लोगों की मौत हो चुकी है. 64,727 लोग ठीक भी हुए हैं.

कल स्पेन में कोविड-19 से 17,209 लोगों की मौत हुई और संक्रमण के 166,831 मामले दर्ज किए गए थे. यानी आज 547 लोगों की मौत हुई. पहले हर दिन मौत के आंकड़े करीब 800 से 900 तक बढ़ रहे थे.

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने चेताया है कि लॉकडाउन के तहत यह देश अभी ‘जीत से दूर’ है. उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी सड़कों पर वापस जाने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन हमारी इच्छा इस महामारी के खिलाफ जंग जीतने और इसे फैलने से रोकने की है.’’

ब्रिटेन में 11,329 लोगों की मौत

बता दें कि ब्रिटेन में इस वायरस से 11,329 लोगों की मौत हुई है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने रविवार को कहा कि उन्हें ‘‘एक सप्ताह के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.’’ इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लॉकडाउन को जल्द खत्म करने को लेकर देशों को चेताया है.

ईस्टर के मौके पर रविवार को पोप फ्रांसिस ने लॉकडाउन के बीच दुनिया को एकजुट होने का संदेश दिया. कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उन्होंने उनका जीवन बचाने के लिए चिकित्सकों को धन्यवाद दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget