एक्सप्लोरर

SpaceX CEO Elon Musk: ट्रंप को थैंक्यू! सुनीता विलियम्स की वापसी पर एलन मस्क ने क्या कुछ कहा, जानें

सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की 17 घंटे की लंबी यात्रा के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने समुद्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग की.

SpaceX CEO Elon Musk Message: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से नौ महीने बाद सफलतापूर्वक पृथ्वी पर वापसी की है. स्पेसएक्स का ड्रैगन यान आज सुबह 3:27 बजे (IST) फ्लोरिडा तट के पास समुद्र में उतरा. यह वापसी नासा के क्रू-9 मिशन के जरिए की गई, जिसे स्पेसएक्स और नासा की मदद से पूरा किया गया.

स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने इस सफल वापसी पर स्पेसएक्स और नासा की टीमों को बधाई दी. मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता दी थी. मस्क ने ट्वीट किया, "एक और अंतरिक्ष यात्री की सुरक्षित वापसी के लिए @SpaceX और @NASA टीमों को बधाई! इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए @POTUS को धन्यवाद!"

सुनीता विलियम्स और टीम का मिशन
नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव ने पिछले साल 5 जून को बोइंग स्टारलाइनर से अंतरिक्ष यात्रा की थी. यह आठ दिन का मिशन था, लेकिन स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी समस्या के कारण उन्हें नौ महीने तक आईएसएस में रुकना पड़ा. इसके बाद नासा ने उन्हें स्पेसएक्स के क्रू-9 मिशन में शामिल किया.

लंबी यात्रा और सुरक्षित वापसी
सुनीता विलियम्स और उनकी टीम की 17 घंटे की लंबी यात्रा के बाद स्पेसएक्स ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने समुद्र में सफलतापूर्वक लैंडिंग की. नासा की एक टीम ने यान का हैच खोला और अंतरिक्ष यात्रियों को निकालने में मदद की. सुनीता विलियम्स को कैप्सूल से बाहर निकलते समय हाथ हिलाते और अंगूठा दिखाते हुए देखा गया.

सोशल मीडिया यूजर ने पूछे सवाल
अंतरिक्ष यात्रियों को सबसे पहले चिकित्सा जांच के लिए भेजा जाएगा, ताकि उनके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और वे गुरुत्वाकर्षण के साथ तालमेल बिठा सकें. नासा ने यह भी कहा कि उन्हें जल्द ही ताजा खाना दिया जाएगा. एक एक्स (पूर्व में ट्विटर) यूजर ने खाने के बारे में पूछा. इस पर नासा ने बताया, "जहाज पर भोजन आमतौर पर शानदार नहीं होता, लेकिन ताजा भोजन जल्द ही आने वाला है."

ये भी पढ़ें: Sunita Williams Return: धरती पर सुरक्षित लौटीं सुनीता विलियम्स, फ्लोरिडा के तट के पास समंदर में किया लैंड; देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget