एक्सप्लोरर

अंतरिक्ष में बढ़ता कचरा, बन सकता है धरती के लिए खतरा! केन्या जैसी हो सकती है तबाही, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Experts on Space Junk : नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष भौतिकी एक्सपर्ट डॉ. व्हिटेकर ने कहा, “धरती से रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च की संख्या बढ़ चुकी है. इससे अंतरिक्ष कचरे में भी वृद्धि हुई है.”

Space Junk Risk for Earth: धरती के बाहर अंतरिक्ष कचरे में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है. एक्सपर्ट्स ने बढ़ते अंतरिक्ष कचरे को लेकर धरती पर जीवन का खतरा होने की चेतावनी दी है. नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अंतरिक्ष भौतिकी एक्सपर्ट डॉक्टर इयान व्हिटेकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि पृथ्वी के बाहर चारों ओर घूम रहे अंतरिक्ष कचरे का धरती को बड़े खतरे हो सकते हैं. यह कचरा बहुत तेज गति से अंतरिक्ष में घम रहा है, जिससे ये इंसानों के लिए जानलेवा बन सकता है.

इसका एक उदाहरण हाल ही में केन्या के मुकुकु गांव में देखने को मिला है. केन्या के मुकुकु गांव में साल 2008 के एरियन रॉकेट लॉन्च का स्पेस रिंग आकर जमीन पर गिरा है. केन्या में हुई इस घटना ने अंतरिक्ष में बढ़ते कचरे से धरती पर होने वाले खतरे की ओर फिर से सबका ध्यान खींचा है.

तेजी से गिरती वस्तु से ज्यादा होता है नुकसान’- डॉ. व्हिटेकर

एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर व्हिटेकर ने कहा, “जैसे-जैसे अंतरिक्ष में कचरे में बढ़ोत्तरी हो रही है, वैसे-वैसे धरती के लिए खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है.” उन्होंने कहा, “ये बात सही है कि अंतरिक्ष के कबाड़ के गिरने से किसी के टकराने की संभावना फिलहाल बहुत कम है, लेकिन आने वाले सालों में यह संभावना बढ़ती जाएगी. इसमें जान-माल के नुकसान का खतरा काफी ज्यादा है. क्योंकि जब कोई चीज तेज गति से नीचे की ओर गिरती है तो उससे नुकसान भी बड़ा होता है. इसलिए हमें इस पर ध्यान देना होगा.”

बड़ी इमारत को भी कर सकता है तबाह

डॉक्टर व्हिटेकर ने आगे कहा, “पृथ्वी के ऑरबिट में फैला अंतरिक्ष कचरा 8 किमी प्रति सेकेंड (18000 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से घूमता है, लेकिन वायुमंडल में आने पर इसकी गति धीमी हो जाती है. हालांकि फिर भी यह करीब 100 मीटर प्रति सेकेंड (200+ मील प्रति घंटे) की रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा. अगर एरियन सेपरेशन रिंग जैसी कोई चीज घनी आबादी वाले शहरी इलाके में गिरती है, तो यह एक बड़ी इमारत को भी आसानी से तबाह कर सकती है. जिसमें इंसानों की जान जाने का भी खतरा है.”

व्हिटेकर ने कहा, “धरती से रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च की संख्या काफी बढ़ चुकी है. इससे अंतरिक्ष कचरे में भी वृद्धि हुई है.”

यह भी पढ़ेंः आने वाली है प्रलय! विनाशकारी भूकंप, बाबा वेंगा के बाद बाबा बिग्स की भविष्यवाणी ने डराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन
पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget