एक्सप्लोरर

Sharjah New Weekend Days: यूएई के शारजाह में कर्मचारियों को मिलेगा 3 दिन का ऑफ, 4 दिन करेंगे काम

Sharjah New Weekend Days: शारजाह संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को कर्मचारियों का कार्य दिवस घटाकर 4 दिन का कर दिया है. ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन का वीक ऑफ मिलेगा.

Sharjah New Weekend Days: शारजाह संयुक्त अरब अमीरात ने गुरुवार को कर्मचारियों का कार्य दिवस घटाकर 4 दिन का कर दिया है. ऐसे में अब सरकारी कर्मचारियों को हफ्ते में तीन दिन का वीक ऑफ मिलेगा. यह बदलाव संयुक्त अरब अमीरात की ओर से मंगलावार को ये एलान किए जाने के बाद लिया गया कि नए साल यानी 1 जनवरी 2022 से कर्मचारियों का कार्य दिवस हफ्ते में साढ़े चार दिन का रहेगा. यूएई में वीकएंड शुक्रवार दोपहर से शुरू होकर शनिवार और रविवार तक रहेगा. 
  
अब एक कदम आगे बढ़ते शारजाह के दक्षिणी खाड़ी अमीरात ने ये फैसला लिया है. शारजाह एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने कहा कि यह फैसला अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति को बढ़ाने के लिए यूएई के दृष्टिकोण के मुताबिक लिया गया है. शारजाह की सरकारी एजेंसियों के लिए कार्य सप्ताह को घटाकर सोमवार से गुरुवार तक कर दिया गया है और वीकएंड शुक्रवार से लेकर रविवार तक रहेगा.

दुबई और अबू धाबी में मिलेगा ढाई दिन ऑफ

गौरतलब है कि अभी यूएई में शुक्रवार और शनिवार को वीकएंड रहता है. नए साल में मंत्रालय स्तर पर सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी साढ़े चार दिन का कार्य सप्ताह अपनाएंगे, जिसमें कर्मचारी सोमवार से गुरुवार तक और शुक्रवार को आधा दिन काम करेंगे. दुबई और अबू धाबी की सरकारों ने कहा है कि उनके कर्मचारी एक समान कार्य सप्ताह को अपनाएंगे. वहीं, निजी क्षेत्र के संबंध में कोई विशेष निर्देश नहीं दिया गया है. 

जुमे की नमाज से पहले शुरू हो जाएंगे वीकएंड

संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने अपने बयान में कहा था कि इस कदम से शनिवार और रविवार वीकएंड रखने वाले देशों के साथ सुचारु रूप से वित्तीय, व्यापार और आर्थिक लेन-देन सुनिश्चित होगा, जिससे हजारों यूएई आधारित बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए मजबूत अंतरराष्ट्रीय व्यापार लिंक और अवसरों की सुविधा मिलेगी. शुक्रवार को कई मुस्लिम देशों में साप्ताहिक अवकाश रहता है. ऐसे में शुक्रवार को काम के घंटे जुमे की नमाज से पहले दोपहर 12 बजे तक समाप्त हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

International Flights Suspension: 31 जनवरी तक सभी कमर्शियल फ्लाइट्स के आने-जाने पर रोक, ओमिक्रोन के खतरे के बीच बड़ा फैसला

China-US Tensions: PM इमरान खान बोले- पाकिस्तान किसी गुट का हिस्सा नहीं, अमेरिका-चीन के बीच दूरी को कम करना चाहता है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget