एक्सप्लोरर

हमारे पास इस मिसाइल का जवाब अमेरिका के साथ मजबूत सैन्य संबंध हैं:  दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के उप रक्षा मंत्री येओ सूक जो ने कहा कि भले ही उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हो, लेकिन दक्षिण कोरिया इसका मुकाबला पारंपरिक हथियारों से ही करेगा क्योंकि दक्षिण कोरिया को अमेरिका से 'न्यूक्लियर-एमब्रेला' (Nuclear umbrella) यानि परमाणु कवच मिला हुआ है.

सियोल: उत्तर कोरिया की बैलेस्टिक मिसाइल परीक्षण को लेकर दक्षिण कोरिया का आधिकारिक बयान सामने आया है. दक्षिण कोरिया के उप-रक्षा मंत्री ने सियोल में भारतीय मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे पास इस मिसाइल का जवाब अमेरिका के साथ मजबूत सैन्य संबंध हैं और हमारे पास अपनी सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त है. साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि कोरियाई प्रायद्वीप में अभी भी स्थिति हाथ से नहीं निकली है और उसपर काबू पाया जा सकता है.

दक्षिण कोरिया के उप रक्षा मंत्री येओ सूक जो ने कहा कि भले ही उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार हो,  लेकिन दक्षिण कोरिया इसका मुकाबला पारंपरिक हथियारों से ही करेगा क्योंकि दक्षिण कोरिया को अमेरिका से 'न्यूक्लियर-एमब्रेला' (Nuclear umbrella) यानि परमाणु कवच मिला हुआ है. उन्होनें कहा कि उत्तर कोरिया अपने मिसाइल प्रोग्राम के जरिए हमें उकसाना चाहता है.

हमारे पास इस मिसाइल का जवाब अमेरिका के साथ मजबूत सैन्य संबंध हैं:  दक्षिण कोरिया

एबीपी न्यूज के इस सवाल पर कि उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पर ना तो प्रतिबंधों का और ना ही हाल में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा का कोई असर हुआ है (और उसने फिर एक बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च की है), तो क्या युद्ध होकर रहेगा, इसपर रक्षा मंत्री ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप में हालात अभी हाथ से बाहर नहीं निकले हैं और हालात को काबू में किया जा सकता है. येओ सूक जो ने भरोसा दिलाया कि अगले साल फरवरी के महीने में दक्षिण कोरिया में होने वाले शीतकालीन ओलंपिक सुरक्षित माहौल में संपन्न होंगे. साथ ही उन्होनें एबीपी न्यूज संवाददाता की किम जोंग उन के नाम के सही उच्चारण के लिए तारीफ की.

आपको बता दें कि दक्षिण कोरिया के शहर पेंयोंगचेंग में अगले साल फरवरी में विंटर-ओलंपिक होने जा रहे हैं. 1988 के सियोल ओलंपिक के दौरान उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के यात्री विमान को मार गिराया था जिसमें दो भारतीय सहित कुल 115 यात्रियों की जान चली गई थी.

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर बैलेस्टिक मिसाइस का टेस्ट कर पूरी दुनिया को हिला दिया है. माना जा रहा है कि ये मिसाइल उत्तर कोरिया की सबसे शक्तिशाली मिसाइल है, जिसकी रेंज अमेरिका के पूर्वी तट तक है.

हालांकि मंगलवार को ही जापान ने इस बात के संकेत दे दिए थे कि रेडियो सिग्नल के जरिए मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर कोरिया ने कोई मिसाइल टेस्ट किया है. देर रात हालांकि इस बात की पुष्टि दक्षिण कोरिया और अमेरिका ने भी कर दी. पूरी दुनिया उत्तर कोरिया के इस उत्तेजक कदम की आलोचना कर रही है.

इस मिसाइल का नाम हुवासांग-15 हैं और बताया जा रहा है कि परीक्षण के दौरान ये करीब 50 मिनट तक आसमान में रही और करीब 4500 किलोमीटर तक ऊपर गई थी. उसके बाद ये मिसाइल जापान के समंदर में आकर गिरी.

हमारे पास इस मिसाइल का जवाब अमेरिका के साथ मजबूत सैन्य संबंध हैं:  दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने आनन फानन मे ही रात मे नेशनल सिक्योरिटी बोर्ड की बैठक बुलाई. इसके बाद दक्षिण कोरिया ने भी एक मिसाइल टेस्ट का दावा किया.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. इस बातचीत में इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे उत्तर कोरिया की इस तरह की उत्तजेक कारवाई पर लगाम लगाई जाए.

ऐसा लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दक्षिण कोरिया यात्रा का भी उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन पर कोई असर नहीं हो रहा है. इस बार जो इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण उत्तर कोरिया ने किया है वो उसकी सबसे लंबी दूरी और सबसे ऊंची जाने वाली आईसीबीएम मिसाइल है. माना जा रहा है कि इस मिसाइल की रेंज अमेरिका के पूर्वी तट तक है. यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि अमेरिकी सेना का बजट और बढ़ाया जाना चाहिए.

उत्तर कोरिया ने जब ये टेस्ट किया तो एबीपी न्यूज की टीम भी दक्षिण कोरिया में मौजूद थी. टेस्ट के अगले दिन ही कोरियाई सेना ने सियोल से करीब 40 किलोमीटर दूर ग्योंगी प्रांत के यांगप्योंग मिलिट्री बेस पर अपनी ताकत का नमूना दिखाया. कोरियाई सेना का दावा है कि अगर दुश्मन ने उसकी सीमा की तरफ आंख उठाकर देखा तो उसको चकनाचूर कर दिया जायेगा. कोरियाई सेना की मैकेनाइज्ड यूनिट की इस मिलिट्री ड्रिल के दौरान भी एबीपी न्यूज की टीम वहां मौजूद थी. इस दौरान रास्ते में टैंकों की मूवमेंट साफ देखी जा सकती थी, लेकिन सेना के अधिकारी हाल-फिलहाल में युद्ध जैसी संभावना से इंकार करते दिखाई दिए.

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की तरह ही भारत भी मानता है कि कोरियाई प्रायद्वीप में चल रहे सकंट का हल युद्ध नहीं है. लेकिन उत्तर कोरिया से बातचीत तभी हो सकती है जब वहां का तानाशाह मिसाइल टेस्ट और परमाणु परीक्षण बंद कर दे. क्योंकि इस तरह के हथियारों से हमेशा युद्ध का खतरा बना रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
खामेनेई को सऊदी अरब ने दी श्रद्धांजलि, कुरान की जिस आयत को पढ़ा उस पर क्यों हो रहा विवाद?
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
'ईरान को खूब पीटा..., खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच तेहरान पर भड़के ट्रंप, कहा- 'मातम के लिए दिया टाइम'
'ईरान को खूब पीटा', खामेनेई के अंतिम संस्कार के बीच तेहरान पर भड़के ट्रंप, कहा- 'मातम के लिए दिया टाइम'

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget