एक्सप्लोरर

कोरोना के बाद अब चीन में बाढ़ का कहर, लाखों लोग बेघर, दर्जनभर की मौत

दक्षिणी चीन में बाढ़ से हजारों घर डूब गए. मिट्टी धंसने से लाखों लोगों को विस्थापित करना पड़ रहा है. एक दर्जन से ज्यादा लोग मारे भी गए हैं.

बीजिंग: कोरोना महामारी की आफत के बाद अब चीन में बाढ़ ने भयानक तबाही मचाई है. दक्षिण और मध्य चीन में पिछले कुछ दिनों से बाढ़ से हालात बेहद खराब बनी हुई है. दक्षिणी चीन का एक बड़ा क्षेत्र पानी में डूबा हुआ है. हजारों घर डूब गए. लाखों लोगों को अपना आशियाना छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा. करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है. अलग-अलग इलाकों में दर्जनभर लोगों के मारे जाने की भी खबर है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण और मध्य चीन में 15 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की वजह से प्रभावित हुए हैं. 2 लाख से ज्यादा लोगों को आपातकालीन हालात में शरणस्थल भेजा जा चुका है. बाढ़ से करीब 500 मिलियन डॉलर का नुकसान होने का अनुमान है. 1000 से ज्यादा घर नष्ट हो गए. दक्षिणी चीन के गुआंगशी में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं. यहां 6 लोगों की मौत और एक शख्स के गायब होने की खबर है. हुनान में 7 की मौत और 1 शख्स गायब है.

आने वाले दिनों में दक्षिण चीन में और भारी बारिश होने का अनुमान है. पूरे देश में राहत और बचाव कार्य के लिए टीम भेजी जा चुकी है. ये दल बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं.

2019 में भी बाढ़ ने मचाई थी तबाही दक्षिण चीन को अक्सर गर्मी के मौसम में बाढ़ से जूझना पड़ता है. पिछले साल भी यहां भयानक बाढ़ आई थी और भारी तबाही मचाई थी. बाढ़ से 9300 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे. करीब 3.50 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया था. बाढ़ से 61 लोगों की मौत भी हुई थी. चीन में सबसे विनाशकारी बाढ़ साल 1998 में आई थी. तब भारी बारिश और बाढ़ से 2000 लोगों की मौत हो गई थी और 30 लाख घर डूब गए थे.

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस की आड़ में वैक्सीन के साथ माइक्रोचिप लगाने की थ्योरी पर बिल गेट्स ने कही ये बात ब्लड ग्रुप 'O' वाले लोगों को कोरोना से कम खतरा, 7.5 लाख मरीजों पर की गई अमेरिकन स्टडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget