एक्सप्लोरर

दक्षिण अफ्रीका: लॉकडाउन के बीच सड़क पर नजर आया शेरों का झुंड, पार्क ने बताया दुर्लभ नजारा

दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बीच दुर्लभ नजारा सामने आया.यहां पार्क से शेरों का झुंड सड़क पर निकल कर आराम करने लगा.

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस महामारी के चलते लॉकडाउन है. दक्षिण अफ्रीका में भी 25 मार्च से लॉकडाउन का पालन किया जा रहा है. भले ही इसके चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं मगर वन्य प्राणियों को खुली हवा में सांस लेने का मौका मिल रहा है. इस बीच दक्षिण अफ्रीका के एक पार्क की तस्वीर सामने आई है. जहां झाड़ियों में रहनेवाले शेर सड़क पर निकल कर आराम करने लगे.

लोगों की गैर मौजूदगी के बीच क्रूगर नेशनल पार्क के शेरों का झुंड सड़क पर निकल गया. सड़क आम तौर पर पर्यटकों से भरी  रहती है. मगर रात में देखे जानेवाले शेर दिन में सड़क पर सामने आ गए. सड़क पर आराम करते शेरों की तस्वीर क्रूगर नेशनल पार्क ने जारी की है. क्रूगर नेशनल पार्क ने फोटो साझा करने के साथ ही ट्वीट किया, “ये शेर आमतौर पर केंपियाना कॉन्ट्रैक्चुअल पार्क के निवासी हैं. यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसे पर्यटक नहीं देख पाते हैं.”

पार्क के रेंजर रिचर्ड सोवेरे ड्राइविंग पर निकले थे. इस दौरान उन्होंने जब ये मंजर देखा तो तस्वीर ले ली.  गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के 3034 मामले हैं जबकि मरनेवाले लोगों की संख्या 52 है. दुनिया भर में महामारी से पीड़ित लोगों की तादाद 23 लाख से ऊपर हो चुकी है. वहीं वैश्विक स्तर पर मृतकों का आंकड़ा करीब 1 लाख 60 हजार हो चुका है. दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन इस महीने के आखिरी तक चलेगा.

COVID-19: पिछले 24 घंटे में 991 नए मामले, 43 की मौत, अब तक 2014 लोग ठीक हुए- स्वास्थ्य मंत्रालय

COVID-19: घरेलू उड़ानों पर सरकार का बयान, अभी तक इसको शुरू करने पर कोई फैसला नहीं लिया है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
अपने फार्म हाउस पर कैसे करें अंडा फार्मिंग, कितना आएगा खर्च?
Embed widget