एक्सप्लोरर

Snake: कनखजूरे को खाने के चक्कर में हो गई दुर्लभ सांप की मौत, जानिए कहां हुई यह घटना

Snake in America: एक शख्स ने जब सांप को इस अवस्था में देखा तो फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अब एक एक्सपर्ट टीम यह पता करने में लगी है कि आखिर सांप की मौत कैसे हुई.

Rare Snake Found Dead: सांप को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में से एक माना जाता है. जहर की वजह से यह इंसान तो इंसान दूसरे जीव-जंतुओं की भी जान ले सकता है. यही वजह है कि सांप का लोहा सब मानते हैं, लेकिन हर बार सांप का जहर असर करे यह जरूरी नहीं. कई बार ऐसी घटनाएं भी होती हैं जहां सांप को हार का सामना करना पड़ता है.

बताया जा रहा है कि अमेरिका में ऐसी ही घटना में एक दुर्लभ सांप की मौत कनखजूरे को खाने से हो गई. हालांकि वैज्ञानिक स्तर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. वैज्ञानिकों की टीम इस पर रिसर्च कर रही है और जानने की कोशिश कर रही है कि कैसे कनखजूरे को मुंह में लेने पर सांप की मौत हो गई.

क्या है मामला

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों अमेरिका के फ्लोरिडा में एंडेंजर्ड प्रजातियों की लिस्ट में शामिल रिम रॉक क्राउन्ड नाम का एक सांप मृत मिला. जब इस सांप को लोगों ने मृत देखा तब इसके मुंह में एक कनखजूरा दबा हुआ था. इसे लेकर कई तरह की जांच हुई, लेकिन हकीकत का पता नहीं चला. यह सांप 2007 से एंडेंजर्ड प्रजातियों की सांपों में गिना जाता है. यह सांप इतने दुर्लभ होते जा रहे हैं कि आखिरी बार ये 2018 में दिखे थे. यानी 4 साल बाद यह दोबारा दिखा, लेकिन इस बार मृत मिला. बताया गया कि फ्लोरिडा के एक पार्क में घूम रहे एक विजिटर को यह सांप दिखाई दिया था. उसने पास जाकर देखा तो उसके मुंह में कानखजूरा नजर आया. सांप ने कानखजूरे को सिर की तरफ से निगलने की कोशिश की थी. ऐसे में माना जा रहा है कि दम घुंटने से भी सांप की मौत हुई है. 

लंबे समय से चल रहा था इंतजार

उस शख्स ने जब सांप को इस अवस्था में देखा तो फौरन वन विभाग को इसकी सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अब एक एक्सपर्ट टीम यह पता करने में लगी है कि आखिर सांप की मौत कैसे हुई.  एक्सपर्ट्स को इन दोनों को देखकर पता चला कि कनखजूरा भी सांप के अंदर काफी हद तक जा चुका था. रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक का मिलना ही बेहद दुर्लभ है, विशेषज्ञों की मानें तो यह सांप 8 इंच यानी 20 सेंटीमीटर लंबा था। जो कनखजूरा इसके मुंह में दबा मिला वह 2 इंच यानी 50 मिलीमीटर लंबा था। सांप ने इसे 27 मिलीमीटर तक निगल लिया था, जिसके बाद उसका दम घुट गया। यह सब दोनों जीवों की डिजिटल ऑटोप्सी में पता चला।

कितने बचे हैं रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक 

वैज्ञानिकों ने बताया कि रिम रॉक क्राउन्ड स्नेक की प्रजाति अब दुर्लभ हैं. पूरी दुनिया में इनकी संख्या 26 बची हुई है. 1975 से ही फ्लोरिडा के विलुप्तप्राय जीवों की श्रेणी में यह सांप शामिल है. इसकी लंबाई 8 इंच से ज्यादा नहीं होती. 

ये भी पढ़ें

2024 में पीएम मोदी के लिए सबसे बड़ी चुनौती कौन बनेगा, केजरीवाल या नीतीश? सर्वे में मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
Explained: बहुमत नहीं मिलने के बाद भी क्या PM बने रह सकते हैं नेतन्याहू? बचें हैं केवल ये 4 विकल्प
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
इजरायल में 93 फीसदी वोटों की गिनती पूरी, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा, जानें
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget