एक्सप्लोरर

Singapore: स्पेशल वर्क वीजा से अब सिंगापुर पैसा लाने वाले लोगों को लुभाएगा, मिलेंगी ये सुविधाएं

Singapore Special Work Visa: वैश्विक प्रतिभा को अपने देश में आकर्षित करने के लिए सिंगापुर के जनशक्ति मंत्री टैन सी लेंग (Tan See Leng) ने खास वर्क वीजा (Special Work Visa) जारी किया है.

Singapore Introduces Special Work Visa: सिंगापुर वैश्विक प्रतिभा (Global Talent) को देश में लाने के लिए अपनी वीजा पॉलिसी को नरम कर रहा है. देश के जनशक्ति मंत्री (Manpower Minister) टैन सी लेंग ने खास वर्क वीजा (Special Work Visa) जारी करने का एलान किया है. उनका कहना है कि विश्व का ये टैलेंट सिंगापुर को स्थिरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) या फिनटेक (Fintech) जैसे क्षेत्रों को विकसित करने में मदद करेगी. हालांकि उनका कहना है कि इस आक्रामक तरह के गेम को खेलने के लिए उन्हें दुनिया के अन्य देशों की चुनौतियों को सामना करने के लिए भी तैयार रहना होगा. 

विश्व में होगी प्रतिस्पर्धा

सिंगापुर उम्मीद कर रहा है कि दुनिया के रेनमेकर्स (Rainmakers) को आकर्षित करने के लिए उनके देश की ये खास कार्य वीजा नीति दुनिया में प्रतिस्पर्धा पैदा करेगी. रेनमेकर्स ऐसे लोग या शख्स हैं जो किसी व्यवसाय या संगठन के लिए सौदों की दलाली करके या ग्राहकों या धन को आकर्षित करके आय लाते हैं. देश के जनशक्ति मंत्री लेंग ने सोमवार को कहा कि प्रवासी श्रमिकों को लेकर देश में लोकल स्तर पर चिताएं हैं, लेकिन वह अपनी प्रतिभा की जरूरत के हिसाब से इन दोनों की बीच संतुलन लाना चाहते हैं.

संसद में  जनशक्ति मंत्री टैन सी लेंग ने कहा कि वैश्विक प्रतिभा सिंगापुर को स्थिरता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता या फिनटेक जैसे क्षेत्रों को विकसित करने में मदद करेगी. उन्होंने कहा कि देश को इस आक्रामक रणनीति के लिए अन्य देशों से मिलने वाली चुनौतियों का भी सामना करना पड़ेगा. टैन ने कहा, "जब हम टॉप टैलेंट के बारे में बात कर रहे हैं, तो हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वे कितने वैश्विक हैं, और उनके लिए प्रतिस्पर्धा कितनी कड़ी है." 

क्या है खास वर्क वीजा

सिंगापुर के क्षेत्रीय वित्तीय केंद्र ने दो सप्ताह पहले नए वीजा को लेकर नए नियमों का एलान किया है. इसके तहत ही खास वर्क वीजा जारी करने को मंजूरी दी गई है. इसके तहत सिंगापुर में दूसरे देशों से काम के लिए आने वाले लोगों के लिए पांच साल के वीजा की पेशकश की गई है. यही नहीं इससे साथ स्वतः ही इनके जीवन साथी को भी सिंगापुर में काम करने की मंजूरी मिल जाएगी.

यह वीजा पॉलिसी का मकसद है कि इस देश में इस वीजा पर काम के लिए आने वाले लोग महीने में कम से कम 21,452 डॉलर हर महीने कमा सकें. इस वन पास वीजा में वर्क परमिट के लिए आवेदकों की संख्या भी तय नहीं की गई है. इसका मतलब है कि विश्व देशों के टैलेंट लोग कितनी भी संख्या में यहां काम करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. दरअसल कोरोना के वक्त में सिंगापुर में विदेशियों के आने पर पाबंदी थी. अब धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां बढ़ने लगी हैं और सिंगापुर इसका इस्तेमाल देश में बेस्ट टैलेंट को आकर्षित करने के लिए कर रहा है. 

क्या हैं सिंगापुर की चिताएं

ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने इसी तरह के कार्यक्रम शुरू किए हैं. उधर दूसरी तरफ सिंगापुर के नजदीकी देश मलेशिया और थाईलैंड भी विशेषज्ञ विशेषज्ञता वाले विदेशियों के लिए लंबे वक्त के वीजा की पेशकश कर रहे हैं जो कि एक तय आय सीमा से अधिक कमाते हैं ऐसे में सिंगापुर को उनसे कड़ी टक्कर मिलेगी. सिंगापुर ने अपने लोकल कर्मचारियों के बीच देश में काम करने वाले विदेशियों की संख्या के बारे में असंतोष देखा है. यहां के लोकल लोगों को ये डर है कि प्रवासी यहां बहुत अधिक पैसा देने वाली नौकरियों पर कब्जा जमा रहे हैं. हालांकि सिंगापुर की सरकार ने इन चिंताओं को दूर करने की बात कही है.

यहां कि सरकार ने जोर देकर ये कहा है कि सिंगापुर की ओर आकर्षित विदेशी प्रतिभाओं के आने से सिंगापुरवासियों (Singaporeans) के लिए नौकरियों में कई अवसर लाने में मदद मिलेगी.टैन ने कहा कि सिंगापुर अपनी प्रतिभा विकसित करेगा और अपने कार्यबल के कौशल का बढ़ायेगा, जबकि सिंगापुर के लोगों को वैश्विक और क्षेत्रीय एक्सपोजर देगा ताकि वे वैश्विक फर्मों में नेतृत्व की स्थिति ले सकें.मई में सिंगापुर के केंद्रीय बैंक के प्रमुख ने कहा कि देश का वित्तीय क्षेत्र स्थानीय कर्मचारियों की तुलना में अधिक रोजगार पैदा कर रहा है. उन्होंने चेतावनी दी है कि केवल सिंगापुरी दृष्टिकोण अपनाया गया तो ये देश के वैश्विक वित्तीय केंद्र (Global Financial Centre) बनने की राह में खतरनाक कदम साबित होगा. 

ये भी पढ़ेंः

Nancy Pelosi Taiwan Visit: सिंगापुर पहुंची अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी, ताइवान दौरे की संभावना पर चीन-अमेरिका में बढ़ा तनाव

COVID 19: सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री जर्मनी में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, आधिकारिक दौरा किया रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget