एक्सप्लोरर

'सिख धर्म सिखाता है...' वैसाखी से पहले अमेरिकी नेता ने क्या कहा जो वायरल हुआ

Vaisakhi 2024: न्यूयॉर्क के एक प्रभावशाली नेता ने वैसाखी से पहले अमेरिकी संसद में कहा कि सिख धर्म सिखाता है कि सभी मनुष्य एक परिवार के रूप में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

Vaisakhi 2024: न्यूयॉर्क के एक प्रभावशाली नेता ने वैसाखी से पहले अमेरिकी संसद में कहा कि सिख धर्म सिखाता है कि सभी मनुष्य एक परिवार के रूप में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं.

टॉम सुओजी ने मंगलवार को कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने 1699 में खालसा समुदाय की स्थापना की, जिसका एकमात्र उद्देश्य सभी व्यक्तिय़ों की गरिमा को बनाए रखना और मानवाधिकारों की रक्षा करना है चाहे उनकी राष्ट्रीयता, जाति, धर्म या सामाजिक स्थिति कुछ भी हो. उन्होंने कहा, ''सिख धर्म सिखाता है कि सभी मनुष्य परिवार के रूप में एक-दूसरे से जुड़े हुए है और इसका निर्माता एक ही है जो सभी के अंदर रहता है.

325वें खालसा पंथ स्थापना दिवस के अवसर पर 13 अप्रैल को वैसाखी का त्योहार मनाया जाएगा.

सुओजी ने सदन में कहा, ''अध्यक्ष महोदय, मैं 13 अप्रैल 2024 को वैसाखी की 325वीं वर्षगांठ मनाने के लिए यहां उपस्थित हुआ हूं और गुरु गोबिंद सिंह जी की विरासत ने स्वतंत्रता, समानता और धार्मिक स्वतंत्रता सहित उन मूल्यों को महत्व दिया, आगे बढ़ाया जिन्हें हम अमेरिकी मानते हैं.' उन्होंने कहा कि सिख धर्म यह भी सिखाता है कि प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा होती है और वह सम्मान और करुणा का पात्र है.

कांग्रेस सदस्य सुओजी ने कहा, 'गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखाया कि अराधना का सर्वोच्च रूप मानवता से प्यार करना और उसकी देखभाल करना है. इसी कारण से, खालसा समुदाय बिना किसी भेदभाव के भगवान की रचना की परवाह करता है.' उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने बहुलवाद और अंतरात्मा की स्वतंत्रता में अपने विश्वास की शिक्षा दी.

सुओजी ने कहा 'उनके पिता, गुरु तेग बहादुर जी भी उन्हीं सिद्धांतों का पालन करते थे. यहां तक कि उन्हें फांसी भी दे दी गई थी क्योंकि उन्होंने सरकार द्वारा पवित्र धागे ‘जनेऊ’ को जबरन हटाने का विरोध किया था. हालांकि एक सिख के रूप में, गुरु तेग बहादुर जी खुद जनेऊ पहनने में विश्वास नहीं करते थे. उन्होंने हिंदुओं के इसे पहनने के अधिकार के लिए आवाज उठाई थी.’’

सुओजी के अनुसार, उन्हें इसलिए फांसी दे दी गई क्योंकि उन्होंने अपने समय की असहिष्णु राजशाही द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद, अपने सिद्धांत को त्यागने से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते थे और अंतरधार्मिक संवाद को बढ़ावा देते थे.

सुओज़ी ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह ने न केवल गुरुद्वारे बनवाए, बल्कि उन्होंने मस्जिद और मंदिर भी बनवाए. उन्होंने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के भी प्रमुख पैरोकार थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget