एक्सप्लोरर

गोमांस से हिन्दू ब्वायफ्रेंड का उत्पीड़न करने वाली ब्रिटिश सिख महिला को जेल

ब्रिटेन की एक अदालत ने एक सिख महिला दो साल की सजा सुनायी है. महिला पर आरोप था कि उसने अपने पूर्व हिंदू प्रेमी और उसके परिवार को परेशान करने के लिए न केवल नस्लीय टिप्पणियां कीं बल्कि एक पैकेट में गोमांस पैक करके उनके दरवाजे पर भी छोड़ा जिससे पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हुईं.

लंदन: एक ब्रिटिश सिख महिला को ब्रिटेन की एक अदालत ने दो साल की सजा सुनायी है. महिला पर आरोप था कि उसने अपने पूर्व हिंदू प्रेमी और उसके परिवार को परेशान करने के लिए न केवल नस्लीय टिप्पणियां कीं बल्कि एक पैकेट में गोमांस पैक करके उनके दरवाजे पर भी छोड़ा जिससे पीड़ित परिवार की भावनाएं आहत हुईं. सुनवाई में महिला के खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित हुए.

दक्षिण पश्चिमी इंग्लैंड की स्विनडान क्राउन की अदालत ने मंगलवार को अमनदीप मुधार को नस्लीय तौर पर उत्पीड़न के लिए दोषी पाया और दो साल की सजा दी. सजा की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश रॉबर्ट पावसोन ने कहा, ‘‘धार्मिक पृष्ठभूमि के आधार पर लोग आमतौर पर अपने जैसे ही लोगों को तलाश करते हैं...चाहे यह भगवान में आस्था की बात हो या मानवीय व्यवहार हो. लेकिन आपके मामले में ऐसी बात नजर नहीं आयी, आपका व्यवहार भड़काने और डराने वाला था.’’

अदालत को बताया गया कि मुधार ने अपने पूर्व ब्वायफ्रेंड के परिवार पर लगातार हमला किया, अपशब्द कहे, फोन करके धमकी दी और सोशल मीडिया पर हमला किया. अदालत ने बताया कि 26 वर्षीय महिला का व्यक्ति के साथ 2012 में कुछ हफ्तों तक संबंध रहा जिस दौरान दोनों के बीच ‘बहुत अधिक नजदीकियां नहीं’ रहीं.

स्थानीय दैनिक ‘स्विनडान एडवरटाइजर’ में छपी खबर के अनुसार सांस्कृतिक विभिन्नता के चलते यह अफेयर समाप्त हो गया. इसके बाद मुधार और उसके परिवार ने पीड़ित युवक की बहनों और मां के बलात्कार और उनके कारों और घर जलाने की धमकी दी.

मुधार ने अपने एक 30 साल के दोस्त संदीप डोगरा की मदद से उसके परिवार पर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सीधे हमले किए. इसके अलावा बलात्कार और जान से मारने की धमकी दी. अभियोजन ने बताया कि एक घटना में परिवार के घर के दरवाजे पर बीफ का पार्सल रख दिया जिससे हिन्दू होने के कारण वे लोग बेहद परेशान हो गये.

ये भी देखें

मास्टर स्ट्रोक : फुल एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget