एक्सप्लोरर

शेख हसीना की बेटी की मुश्किलें बढ़ी, यूनुस सरकार ने WHO को पत्र लिखकर उठाई ये मांग

Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की बेटी साइमा वाजेद इस समय विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक के पद पर कार्यरत है.

Bangladesh News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को एक और बड़ा झटका दे सकती है. बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उनकी बेटी साइमा वाजेद को विश्व स्वास्थ्य संगठन के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक के पद से हटाने के लिए कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी है. 

दिल्ली में रहने वाली साइमा वाजेद पेशे से मनोवैज्ञानिक हैं और उन्होंने न्यूरोडेवलपमेंटल विकारों पर बड़े पैमाने पर काम किया है. जिनेवा में डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी बोर्ड द्वारा 23 जनवरी, 2024 को उन्हें WHO के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. उनके खिलाफ बांग्लादेश का भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है. 

साइमा वाजेद के खिलाफ एक्शन को लेकर तैयारी तेज

इस कार्रवाई को लेकर एक अधिकारी ने कहा, "एसीसी ने साइमा वाजेद को डब्ल्यूएचओ से हटाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं. उन्हें हटाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय और विदेश मंत्रालय को पत्र भेजने की सभी तैयारियां हो गई हैं. देश में तख्तापलट के बाद 76 वर्षीय शेख हसीना भारत भाग गई थी. इसके बाद देश में नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी थी. 

ढाका में एक वकील ने कही ये बात

इस मामले को लेकर ढाका में एक वकील ने ANI बताया, "अगर कोई व्यक्ति संयुक्त राष्ट्र निकाय में किसी देश के नामांकन के बाद चुना जाता है, तो वह देश की सरकार गिरने के बावजूद अपनी व्यक्तिगत क्षमता में पद पर बना रहता है." बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी फैल गई है.

पिछले साल भारत आ गईं थी शेख हसीना

पिछले साल बांग्लादेश से भागकर आई शेख हसीना 5 अगस्त से भारत में रह रही हैं. इन घटनाओं ने बांग्लादेश के राजनीतिक परिदृश्य को काफी प्रभावित किया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है. जांच और राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद वाजेद डब्ल्यूएचओ में अपने पद पर बनी हुई हैं मामले की जांच हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Seltos के सामने नई Tekton, किसका पलड़ा भारी?
Embed widget