एक्सप्लोरर

शेख हसीना के पास कुल कितनी संपत्ति, विदेशों में कैसे चलेगा खर्च, कहां-कहां किया है निवेश

Sheikh Hasina Net Worth: शेख हसीना मौजूदा समय में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री पद से हट गई हैं और भारत में हैं. अब उन्हें नई जगह की तलाश है, लेकिन हसीना के पास पैसे की कोई कमी नहीं है. 

Sheikh Hasina Net Worth: शेख हसीना के पीएम पद से इस्तीफा देने और बांग्लादेश छोड़ने के बाद लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि अब उनको विदेशों में रहने के लिए पैसा कहां से मिलेंगे. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री रहते हुए शेख हसीना को 3 लाख टका मिलते थे, लेकिन अब भी उनके पास पैसे के कई स्रोत हैं, जिनके जरिए उनको काफी पैसा मिलता रहेगा. बता दें कि भारत का 100 रुपये 139.67 बांग्लादेशी टका के बराबर होता है. यहां पर पब्लिक डोमेन में दी गई जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना के कमाई का स्रोत बताया गया है. चुनाव के दौरान भी शेख हसीना ने बताया था कि उनको कहां से कमाई होती है. 

शेख हसीना ने कई बिजनेस में अपना पैसा लगाया है, जिसके लिए उन्हें सालाना 12 लाख रुपये से अधिक मिलते हैं. शेख हसीना ने कपड़ा, दूरसंचार और बैंकिंग समेत कई जगहों पर निवेश किया है. शेख हसीना की कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ होने का अनुमान है. उनके निवेश कुल संपत्ति में योगदान करते हैं. शेख हसीना के कई ऐसी संपत्तियां है, जिससे उन्हें किराया मिलता है और यह बढ़ता रहता है. 

शेख हसीना ने कहां किया है निवेश
शेख हसीना ने दूरसंचार के क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है. यह उद्योग उच्च रिटर्न और स्थिर विकास के लिए जाना जाता है. यहां से भी हसीना को कमाई होती है. इसके अलावा बैंकिंग क्षेत्र में शेख हसीना का निवेश सुरक्षित लाभ देने वाला है. शेख हसीना ने कई बैंकों में निवेश किया है, जहां से उनको पैसा मिलता है. बांग्लादेश में कपड़ा और परिधान उद्योग काफी अच्छी स्थिति में है. इसमें भी हसीना ने बड़ा निवेश किया है. उद्योग बढ़ने के साथ हसीना का पैसा भी बढ़ रहा है. 

शेख हसीना के पास कितना सोना
बांग्लादेश में शेख हसीना के खेत और फॉर्म भी हैं, जहां से उनको पैसे मिलते हैं. चुनाव आयोग को दी गई जानकारी के मुताबिक, साल 2022 में शेख हसीना को खेती से 78 लाख का फायदा हुआ था. जो स्रोत मिले हैं, उसके मुताबिक साल 2023 तक शेख हसीना की कुल संपत्ति 50 करोड़ के करीब थी. साल 2018 में दी गई जानकारी के मुताबिक, शेख हसीना के पास करीब 13 लाख रुपये का सोना है, जिसमें उन्होंने बढ़ोत्तरी नहीं की है.

हसीना के पास कितने प्लाट और मकान
शेख हसीना के पास करीब 15 बीघे खेत है, जिसकी कीम 6 लाख टका से अधिक है. शेख हसीना के पास 34 लाख टका से अधिक का प्लाट है और 5 लाख टका कीमत की तीन मंजिला इमारत है. यह मकान काफी लग्जरी बाताया जाता है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना का एक मकान लंदन में भी है, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि यह उनके नाम नहीं है. परप्लेक्सिटी एआई के मुताबिक, शेख हसीना की प्रॉपर्टी कई देशों में फैली हुई है. 

शेख हसीना की विदेशों में प्रॉपर्टी
शेख हसीना के पास 3 मिलियन डॉलर की ढाका हवेली है, इसके अलावा चटगांव होम है, जो उनके बहन के नाम से रजिस्टर्ड है. सिलहट अपार्टमेंट है, जिसे 1 मिलियन डॉलर में साल 2020 में खरीदा गया है. हसीना के पास सिंगापुर और दुबई में भी कुछ प्रॉपर्टी है. इसके साथ ही उनके 47 लाख टका की कार है, जो उन्हों गिफ्ट में मिली थी. 

यह भी पढ़ेंः Bangladesh Violence on Hindus: हिंदू गायक का घर जलाया गया, एक्टर को उतारा गया मौत के घाट, बांग्लादेश में 97 जगहों पर हिंदुओं पर हमले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget