एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में सरकारी कर्मचारी बिना इजाजत नहीं चला पाएंगे फेसबुक-इंस्टा, शहबाज सरकार का तुगलकी फरमान

Shahbaz Sharif Order: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर नया फरमान जारी कर दिया है. अब सरकारी कर्मचारी बिना इजाजत के सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.

Shahbaz Sharif Order: पाकिस्तान की शहवाज शरीफ सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर एक फरमान जारी किया है, जिसमें बिना अनुमति के सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन्हें किसी भी प्रकार के सोशल मीडिया साइट का इस्तेमाल करने के लिए सरकार से इजाजत लेनी होगी. 

सरकारी कर्मचारियों के लिए पाकिस्तान स्थापना प्रभाग कार्यालय ने एक ज्ञापन जारी किया, जिसमें कहा गया है कि मौजूदा नियमों के अंतर्गत किसी भी सरकारी कर्मचारी को सरकार की अनुमति के बिना किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर बोलने की अनुमति नहीं है. सिविल सेवकों को अनधिकृत कर्मचारियों, नागरिकों या फिर मीडिया के साथ किसी भी प्रकार के दस्तावेज या जानकारी शेयर करने से भी रोक दिया गया है.

सरकार की प्रतिष्ठा को हो सकता है नुकसान

ज्ञापन में आगे कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों को मीडिया या सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त करने या तथ्यों का खुलासा करने की भी अनुमति नहीं होगी. क्योंकि इससे सरकार की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है. इसके अलावा सरकार की ओर से सरकारी नीति, निर्णय और देश के मान सम्मान के खिलाफ टिप्पणी करने से भी प्रतिबंधित किया गया है.

उल्लंघन करने वाले के खिलाफ हो सकती है कार्रवाई

सरकार के जारी ज्ञापन के मुताबिक सरकारी कर्मचारियों को ऐसे बयान देने की भी अनुमति नहीं होगी, जो दूसरे देशों के साथ संबंधों को भी प्रभावित कर सकते हैं. पाकिस्तान सरकार का ये निर्देश सभी सिविल सेवकों के लिए जारी किया गया है. इसका उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है.

अधिकारियों को दिशानिर्देश हुए जारी  

पाकिस्तान सरकार ने सभी सरकारी एजेंसियों को सलाह भी दी है कि वे किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट को अपने सोशल मीडिया से जल्द से जल्द हटा दें. इस काम के लिए सभी संघीय सचिवों, अतिरिक्त सचिवों, विभाग प्रमुखों और मुख्य सचिवों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं. ज्ञापन पर ये भी स्पष्ट किया गया है कि इसका उद्देश्य सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर प्रतिबंध लगाना नहीं है.

यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे अमीर सुल्तान से मिलने जा रहे PM मोदी, हाजी हसनल बोलक्या की संपत्ति इतनी की दुनिया सुनकर चौंक जाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Haryana के Gurugram में बेकाबू रफ्तार का कहर, डिवाइडर तोड़कर कैब को मारी टक्कर | Crime News | abp
Hisar के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Haryana | Rohtash Khileri | Mount Elbrus |Jiya Sharma
Jammu-Kashmir के उरी में जंगलों में आग का तांडव, सूखे की वजह से धधकते दिखे जंगल | Fire News
Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 Box Office Collection Day 1:'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर? जानें- एक्सपर्ट की राय
'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर?
Periods After Delivery: बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल, कब डॉक्टर से मिलना होता है जरूरी?
बच्चे की डिलीवरी के कितने दिन तक पीरियड्स न आना नॉर्मल, कब डॉक्टर से मिलना होता है जरूरी?
India Gold Reserves: भारत सरकार की तिजोरी में कितना गोल्ड, जानें उसकी कीमत कितनी?
भारत सरकार की तिजोरी में कितना गोल्ड, जानें उसकी कीमत कितनी?
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
नहीं याद आ रहा UAN नंबर, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
Embed widget