एक्सप्लोरर

Pakistan-Russia Joint Military: इधर चल रही थी SCO की बैठक, उधर पाकिस्तान ने रूस की सेना के साथ मिलकर उठा लिया बड़ा कदम, जानिए

Pakistan-Russia: पाकिस्तान में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट का आयोजन किया जा रहा है. हालांकि, इसी बीच भारत का पड़ोसी मुल्क रूस के साथ ज्वाइंट ड्रिल भी कर रहा है.

Pakistan Russia Joint Military Drill: भारत का पड़ोसी मुल्क और देश का सबसे बड़ा दुशमन कहे जाने वाला पाकिस्तान इन दिनों रूस के साथ अपने रिश्ते सुधारने पर जोर दे रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और रूस ने द्रुज्बा (मतलब दोस्ती) VII नामक एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया है. ये दोनों देशों के सेनाओं के बीच 7वां द्विपक्षीय संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभ्यास है. इसकी जानकारी इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने मंगलवार (15 अक्टूबर) को दी है. 

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के अनुसार अभ्यास का मकसद मित्र देशों के बीच सैन्य संबंधों का इस्तेमाल करना है. इसके अलावा एक साथ ट्रेनिंग के माध्यम से प्रोफेशनल स्किल को निखारना है. ISPR ने कहा कि दो हफ्ते तक चलने वाला यह अभ्यास 13 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा (केपी) में स्थित राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी केंद्र पाब्बी में किया जा रहा है. ज्वाइंट ड्रिल में पाकिस्तान सेना के लाइट कमांडो ट्रूप्स और रूसी सैन्य दल हिस्सा ले रहे हैं.

कब हुआ था आखिरी सैन्य अभ्यास?
पाकिस्तान और रूस के बीच आखिरी सैन्य अभ्यास - द्रुज्बा VI - 2021 में रूस के क्रास्नोडार के मोल्किनो ट्रग क्षेत्र में आयोजित किया गया था. पाकिस्तानी सशस्त्र बल नियमित रूप से युद्ध की तैयारी बढ़ाने, प्रशिक्षण और वर्तमान सैन्य सिद्धांत में समस्याओं की पहचान करने के लिए अन्य देशों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करते हैं.

SCO समिट के दौरान पाकिस्तान का ज्वाइंट ड्रिल
रूस और पाकिस्तान के बीच सैन्य अभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब इस्लामाबाद में शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन (SCO) समिट चल रही है. खास बात ये है कि रूस खुद भी SCO का एक महत्वपूर्ण सदस्य है. वहीं दो दिवसीय SCO समिट मंगलवार को शुरू हुई, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हैं. इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए हैं, जो मंगलवार (15 अक्तूबर) की शाम को पाकिस्तान पहुंचे.

रूस-पाकिस्तान के संबंधों में आई मधुरता
रूस भारत का एक करीबी साथी रहा है. हालांकि, बीते कुछ सालों में रूस की नजदीकियां भारत के सबसे बड़े दुश्मन पाकिस्तान के साथ बढ़ी हैं. नतीजा ये हुआ है कि दोनों देशों के बीच साझा सैन्य अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं. हथियारों के समझौते भी हो रहे हैं. इसके अलावा, रूस और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक संबंध भी तेजी से बढ़ रहे हैं, जो इस साल 1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है.

ये भी पढ़ें: 'भारत ने चुनी अलग राह', ट्रूडो सरकार के आरोपों पर बोला अमेरिका, मोदी सरकार को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget