एक्सप्लोरर

Heat Wave In Europe: यूरोप में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, अब वैज्ञानिकों ने दी ये चेतावनी

Europe में गर्मी की लहर वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों को चिंता में डाल रही है. गर्मी ने पिछले रिकॉर्ड तोड़े हैं. जुलाई में दुनिया का अब तक का सबसे गर्म दिन भी दर्ज किया जा चुका है.

United Nations On Europe Heat Wave: संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि यूरोप में खतरनाक गर्मी की लहर और रिकॉर्ड तोड़ सकती है. वैज्ञानिकों को पहले से ही डर है कि आने वाले समय में सबसे खराब स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पर्यावरण भूगोल विशेषज्ञ थॉमस स्मिथ कहते हैं, "मुझे ऐसी किसी अवधि की जानकारी नहीं है जब जलवायु प्रणाली के सभी हिस्से रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं.'' 

गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड
इंपीरियल कॉलेज लंदन के जलवायु विज्ञान व्याख्याता डॉ. पाउलो सेप्पी कहते हैं, "पृथ्वी पर गर्मी का कारण जीवाश्म ईंधन जलाने से होने वाली ग्लोबल वार्मिंग है. डॉ. पाउलो ने बताया कि इस साल गर्मी ने चार रिकॉर्ड तोड़े हैं, जिनमें सबसे गर्म दिन, विश्व स्तर पर रिकॉर्ड पर सबसे गर्म जून, अत्यधिक समुद्री गर्मी, रिकॉर्ड से कम अंटार्कटिक समुद्री बर्फ शामिल है. इससे पता चलता है कि इस साल गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा है. बता दें कि जुलाई में दुनिया में अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, जिसने 2016 का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. 

क्या है गर्मी बढ़ने का कारण
यूरोपीय संघ की जलवायु निगरानी सेवा कॉपरनिकस के अनुसार, औसत वैश्विक तापमान पहली बार 17 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया, जो 6 जुलाई को 17.08 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. उनका मानना है कि गर्मी के बढ़ने का कराण तेल, कोयला और गैस जैसे जीवाश्म ईंधन जलाने से पैदा होने वाला उत्सर्जन है. इंपीरियल कॉलेज लंदन के जलवायु वैज्ञानिक डॉ. फ्रेडरिक ओटो का कहना है कि ग्रीनहाउस गैसों से दुनिया ज्यादा गर्म हो रही है.

औसत वैश्विक महासागर तापमान भी चिंता का विषय
औसत वैश्विक महासागर तापमान ने मई, जून और जुलाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह अब तक 2016 में दर्ज किए गए उच्चतम समुद्री सतह तापमान के करीब पहुंच रहा है लेकिन उत्तरी अटलांटिक महासागर में अत्यधिक गर्मी वैज्ञानिकों को विशेष रूप से चिंतित कर रही है.

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय में पृथ्वी विज्ञान की प्रोफेसर डेनिएला श्मिट कहती हैं, "अटलांटिक के इस हिस्से में हमें कभी भी समुद्री गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा.'' उन्होंने कहा, ''मैंने इस तरह गर्मी बढ़ने की उम्मीद नहीं की थी.'' 

2024 में गर्मी बढ़ने की उम्मीद
वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे-जैसे साल आगे बढ़ेगा और हम 2024 में प्रवेश करेंगे तो निश्चित रूप से उम्मीद कर सकते हैं कि गर्मी से और अधिक रिकॉर्ड टूटेंगे. डॉ. ओटो ने चेतावनी देते हुए कहा कि जो कुछ हो रहा है, उसे जलवायु पतन कहना गलत होगा. उनका कहना है, "हमारे पास अब भी कई लोगों के लिए रहने लायक भविष्य सुरक्षित करने का समय है."

यह भी पढ़ें- अमेरिका के जाति-विरोधी कदम हिंदुओं को करते हैं प्रताड़ित, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों ने लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget