एक्सप्लोरर

बैंकॉक: हवाई अड्डे पर रोकी गयी सऊदी महिला ने कहा- अगर वापस भेजा गया तो वो मुझे मार देंगे

रहाफ के दावे का ह्यूमन राइट्स वाच ने समर्थन किया है. रहाफ ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरा पासपोर्ट ले लिया.’’ उसने कहा कि उसके पुरुष अभिभावक ने बिना उनकी अनुमति के रहाफ की यात्रा करने की रिपोर्ट की थी. उसने कहा कि वो अपने परिवार से भाग रही थी क्योंकि उसे शारीरिक और मानसिक यातना दी जा रही थी.

बैंकॉक: थाईलैंड में प्रवेश करने से रोक दी गयी 18 साल की एक सऊदी महिला ने बैंकॉक हवाई अड्डे पर कहा कि अगर थाई अधिकारी उसे वापस भेजते हैं तो उसकी हत्या कर दी जाएगी. रहाफ मोहम्मद एम अल्कुनून ने एएफपी से कहा कि जब वो (बैंकॉक के) स्वर्ण भूमि हवाई अड्डे पर पहुंची तब उसे सऊदी और कुवैती अधिकारियों ने रोक लिया और उन्होंने उसके यात्रा कागजात जबरन जब्त कर लिए.

रहाफ के दावे का ह्यूमन राइट्स वाच ने समर्थन किया है. रहाफ ने कहा, ‘‘उन्होंने मेरा पासपोर्ट ले लिया.’’ उसने कहा कि उसके पुरुष अभिभावक ने बिना उनकी अनुमति के रहाफ की यात्रा करने की रिपोर्ट की थी. उसने कहा कि वो अपने परिवार से भाग रही थी क्योंकि उसे शारीरिक और मानसिक यातना दी जा रही थी. रहाफ ने कहा, ‘‘मेरा परिवार सख्त है और मेरे बाल काटने को लेकर मुझे छह महीने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया था.’’

उसने कहा कि अगर मुझे वापस भेजा गया तो पक्का मुझे कैद कर लिया जाएगा. उसने कहा, ‘‘मैं सौ फीसद पक्का हूं कि सऊदी जेल से निकलते ही वो मुझे मार डालेंगे.’’ रहाफ ने कहा कि वो डरी हुई है और उसकी उम्मीद खत्म हो गई है. थाईलैंड के मुख्य आव्रजन अधिकारी सुरचाटे हाकपार्न ने कहा कि रहाफ जब रविवार को कुवैती से यहां पहुंची तो उसे रोक लिया गया.

उन्होंने कहा, ‘‘उसके पास वापसी टिकट जैसे दस्तावेज या पैसे नहीं थे.’’ वो हवाई अड्डे पर एक होटल में है. उन्होंने कहा, ‘‘वो शादी से बचने के लिए अपने परिवार से भाग गई. उसे सऊदी अरब लौटने पर मुश्किलों में फंस जाने का डर है. हमने उसकी देखभाल के लिए अधिकारी भेजे हैं.’’ उन्होंने कहा कि थाई प्रशासन ने समन्वय के लिए सऊदी अरब दूतावास से संपर्क किया है.

लेकिन रहाफ ने उनका खंडन करते हुए कहा कि वो ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने के लिए जा रही थी लेकिन उसे उसे स्वर्ण भूमि हवाई अड्डे पर उतरने पर सऊदी और कुवैती दूतावासों के प्रतिनिधियों ने रोक लिया.

ये भी देखें

सत्ता का महाकुंभ: पेशवाई में अखाड़ों की ताकत और वैभव का प्रदर्शन देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता...' कार्रवाई नहीं समझौते के लिए तैयार ट्रंप
'मैं लोगों की जान नहीं लेना चाहता...' कार्रवाई नहीं समझौते के लिए तैयार ट्रंप
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget