एक्सप्लोरर

Neom City: सऊदी की ऊंची बिल्डिंग और कांच के शहर का सपना हुआ चूर, फेल होता दिख रहा 'लाइन प्रोजेक्ट'

Neom City Project: प्रोजेक्ट के मुताबिक 170 किलोमीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा नियोम शहर शीशे की दीवार से ढका होगा. इस शहर में हर वह लग्जरी सुविधा होगी, जिसके बारे में इंसान सोच सकता है.

Neom City Project: सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान साल 2030 तक अपने देश को बदल देना चाहते हैं. मिशन 2030 के तहत वह अपने देश की निर्भरता तेल से कम करना चाह रहे हैं. इसको लेकर सऊदी में कई तरह के प्रोजेक्ट चल रहे हैं. इसी में एक प्रोजेक्ट का नाम लाइन प्रोजेक्ट या नियोम शहर है. सऊदी का यह प्रोजेक्ट अब फेल होता दिखाई दे रहा है. आश्चर्यजनक रूप से इस शहर की लंबाई को कम करके महज 2.4 किलोमीटर कर दिया गया है. 

सऊदी प्रिंस नकली चंद्रमा, दुनिया की सबसे ऊंची इमारतें और भविष्य का शहर बनाना चाह रहे हैं. इसको लेकर सऊदी में 15 प्रोजेक्ट पर बड़ा निवेश किया गया है, लेकिन सऊदी की लाइन परियोजना इतना आसान नहीं दिख रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि सऊदी ने जिस शहर को बसाने का प्लान बनाया है, अभी तक ऐसी तकनीक का अविष्कार ही नहीं हुआ है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि सऊदी की तेल से निर्भरता इतनी आसानी से खत्म होने वाली नहीं है.  

सऊदी का लाइन प्रोजेक्ट वास्तविकता से दूर
दरअसल, सऊदी के द लाइन परियोजना के तहत 170 किलोमीटर लंबा और 200 मीटर चौड़ा शहर बसाना है. विश्लेषक भी इस परियोजना के बारे में लंबे समय से संदेह जता रहे थे. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के एक पूर्व कर्मचारी ने बताया कि यह शहर वास्तविकता से काफी दूर है. साल 2022 की ब्लूमबर्ग की जांच में पाया गया कि यह प्रोजेक्ट कई असफलताओं से घिरा हुआ है. साल 2024 के बजट में नियोम  (NEOM) शहर के लिए सरकार ने बजट का एलान नहीं किया. 

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नियोम शहर
प्रोजेक्ट के मुताबिक 170 किलोमीटर लंबे और 200 मीटर चौड़ा नियोम शहर शीशे की दीवार से ढका रहता. इस शहर में हर वह लग्जरी सुविधा होती, जिसके बारे में इंसान सोच सकता है. यहां रहने वाले 15 लाख लोगों को रोबोट और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस की मदद से सेवा दी जानी थी. साल 2030 तक इस शहर में 15 लाख लोगों को बसाना था, लेकिन अब इसमें महज 3 लाख लोगों को बसाने का प्लान तैयार किया जा रहा है. साथ ही नियोम शहर की लंबाई को महज 2.4 किलोमीटर कर दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः क्या 2030 में अमेरिका से भी मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था, लिस्ट देख आपके होश उड़ जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
US डॉलर का दबदबा खात्मे की कगार पर! भारत को क्या फायदा होगा?
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget