एक्सप्लोरर

Joe Biden: सऊदी अरब पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन, युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने किया शाही स्वागत

Joe Biden Saudi Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन शुक्रवार को सऊदी अरब पहुंचे. यहां सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने उनका शाही महल में भव्य स्वागत किया.

Joe Biden in Saudi: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) अपने दो दिवसीय इजराइल (Israel) दौरे के बाद शुक्रवार को सीधे सऊदी अरब (Saudi Arabia) पहुंचे हैं. इजराइल से सीधे सऊदी अरब जाने वाले पहले जो बाइडन (Joe Biden) पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं. इस दौरान सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान (Mohammed bin Salman) ने जो बाइडेन का भव्य स्वागत किया.

युवराज मोहम्मद बिन सलमान ने अपने शाही महल में राष्ट्रपति जो बाइडन का स्वागत किया. बता दें कि यह दोनों के बीच पहली मुलाकात है. फिलहाल इससे पहले 14 जुलाई को गुरुवार के दिन I2U2 क्वाड समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान संग बातचीत भी की थी.

मानवाधिकार को लेकर बाइडेन ने की थी सऊदी अरब की आलोचना

बता दें कि राष्ट्रपति बनने से पहले जो बाइडेन ने मानवाधिकार को लेकर सऊदी अरब की काफी आलोचना की थी. ऐसे में सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के साथ जो बाइडेन की यह मुलाकात दो देशों के बीच दूरी को खत्म करने की दिशा में एक शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है.

सऊदी अरब की यात्रा अमेरिकी हितों को देगी बढ़ावा

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब (Saudi Arabia) पहुंचने से पहले जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) से सऊदी साम्राज्य के आलोचक और पत्रकार जमाल खशोगी (Journalist Jamal Khashoggi) की हत्या को लेकर सवाल उठाए जाने की बात कही गई तो उन्होंने इसका सीधा जवाब नहीं में दिया था. उनका कहना है कि वह मानवाधिकार मामलों के लेकर कभी चुप नहीं रहेंगे. फिलहाल सऊदी अरब की यात्रा अमेरिकी हितों को बढ़ावा देने के लिए की गई है.

इसे भी पढ़ेंः
INS Dunagiri: 'नेताजी सुभाषचंद्र बोस होते तो गर्व से भर उठते', दूनागिरी वॉरशिप की लॉन्चिंग पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Mohammed Zubair Bail: ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर की जमानत के बाद भी फिलहाल आसान नहीं रिहाई, जानें क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget